उपचुनाव: गुजरात में आम आदमी पार्टी ने मारी एंट्री! विसावदर सीट जीती, लुधियाना में भी जीत का परचम लहराया

Update: 2025-06-23 08:07 GMT

नई दिल्ली। देश के चार राज्यों की पांच विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुए थे इन सीटों के नतीजे सामने आने लगे हैं। गुजरात के विसावदर सीट पर आम आदमी पार्टी ने जीत का परचम लहरा दिया है। वहीं गुजरात के कडी सीट पर भाजपा जीती। उधर केरल के नीलांबर में कांग्रेस ने जीत हासिल की है। सबसे खास बात यह है कि लुधियाना वेस्ट सीट पर आप के संजीव अरोड़ा ने निर्णायक बढ़त बना ली है और उनकी जीत तय मानी जा रही है।

दो सीटों पर आम आदमी पार्टी और टीएमसी आगे

पंजाब की लुधियाना वेस्ट और पश्चिम बंगाल की कलीगंज सीट पर क्रमशः आम आदमी पार्टी और टीएमसी आगे चल रही है। बता दें कि लुधियाना सीट पर जीत के लिए आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने भारी मेहनत की थी। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि इस सीट की जीत केजरीवाल को राज्यसभा का रास्ता दिखा सकती है।

आप के संजीव अरोड़ा चल रहे हैं आगे

बता दें कि 19 जून को पंजाब की लुधियाना वेस्ट, पश्चिम बंगाल की कालीगंज,केरल की निलाम्बुर, गुजरात की विसावदर और कडी सीटों पर उपचुनाव करवाए गए थे। कुछ ही देर में सभी नतीजे सामने आने वाले हैं। लुधियाना वेस्ट सीट आप विधायक गुरप्रीत सिंह गोगी की गोली लगने से मौत के बाद खाली हुई थी। आम आदमी पार्टी ने इस सीट पर राज्यसभा सदस्य संजीव अरोड़ा को प्रत्याशी बनाया है। वहीं फिलहाल जो जानकारी सामने आई है उसके अनुसार आप के संजीव अरोड़ा आगे चल रहे हैं।

Tags:    

Similar News