टी20 वर्ल्ड कप में कनाडा के युवराज ने रचा इतिहास! ऐसा करने वाले पहले भारतीय बने, जानें उनके नाम के पीछे का रहस्य

Update: 2026-02-17 08:27 GMT

नई दिल्ली। टी20 वर्ल्ड कप एक के बाद एक कई अलग-अलग कारनामे देखने को मिल रहे हैं। इस भारतीय मूल के कनाडा के एक बल्लेबाज ने ऐसा कमाल कर दिया जिसकी हर ओर चर्चा हो रही है। कनाडा के सलामी बल्लेबाज युवराज सामरा ने ऐतिहासिक शतक लगाया है। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ करो या मरो मुकाबले में 65 गेंदों में 110 रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें 6 छक्के और 11 चौके जड़े।

शतक लगाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बने

बता दें कि युवराज टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में शतक लगाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए हैं। एमए चिदंबरम स्टेडियम में कनाडा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। युवराज सामरा और कप्तान दिलप्रीत बाजवा के बीच पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी हुई। टीम का पहला विकेट कप्तान के रूप में 116 के स्कोर पर गिरा। बाजवा ने 39 गेंदों में 36 रन बनाए, इसके बाद युवराज ने अपना शतक पूरा किया।

कौन हैं युवराज सामरा

युवराज सामरा का जन्म 29, सितंबर 2006 को हुआ था। वह बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं, जो कनाडा की नेशनल टीम के लिए 8 वनडे और 18 टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं। इसके आलावा उन्होंने 10 लिस्ट ए के मैच खेले हैं, जिनमें 267 रन बनाए हैं। उनके पिता ने एक इंटरव्यू में बताया था कि युवराज सामरा का नाम उन्होंने भारत के मशहूर क्रिकेटर युवराज सिंह के नाम पर रखा था। 

Tags:    

Similar News