छात्राओं से यौन उत्पीड़न का फरार आरोपी चैतन्यानंद सरस्वती को दिल्ली पुलिस ने आगरा से किया गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

छात्राओं के साथ छेड़छाड़ और महंगी गाड़ियों पर नंबर लगाने को प्राथमिक दर्ज की गई;

By :  Aryan
Update: 2025-09-28 04:59 GMT

नई दिल्ली। यौन उत्पीड़न का फरार आरोपी स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती को दिल्ली पुलिस ने आगरा से गिरफ्तार किया। दिल्ली के एक निजी मैनेजमेंट संस्थान में छात्राओं ने उस पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की थी। तभी से आरोपी फरार चल रहा था। दिल्ली पुलिस लगातार उसका पीछा कर रही थी। गिरफ्तारी के बाद दिल्ली पुलिस उसे आगरा से दिल्ली लेकर आई। 

 देर रात आगरा से गिरफ्तार किया

दिल्ली पुलिस को आरोपी की लोकेशन आगरा में मिली थी। लोकेशन मिलने के बाद दिल्ली पुलिस ने देर रात स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती उर्फ पार्थ सारथी को गिरफ्तार किया। दिल्ली पुलिस ने आगरा स्थित होटल के कमरे में 15 मिनट तक आरोपी से पूछताछ की। इसके बाद पुलिस उसे अपने साथ ले गई। अब दिल्ली पुलिस वसंतकुंज (नार्थ) थाने में स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती से पूछताछ कर रही है। 

छात्राओं से छेड़छाड़ और जालसाजी का आरोप

स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती पर ईडब्ल्यूएस छात्रवृत्ति के तहत पीजीडीएम पाठ्यक्रम कर रही छात्राओं से कथित तौर पर छेड़छाड़ और जालसाजी का आरोप है। आश्रम की 17 छात्राओं से छेड़छाड़ करने का आरोप चैतन्यानंद सरस्वती उर्फ पार्थसारथी पर लगाया गया था। 

आश्रम के प्रशासक पीए मुरली की ओर से थाने में ये शिकायत दर्ज कराई

 पीठ के वसंतकुंज स्थित आश्रम के प्रशासक पीए मुरली की ओर से थाने में ये शिकायत दर्ज कराई गई है। दक्षिण-पश्चिमी जिले के पुलिस उपायुक्त अमित गोयल ने इस मामले की जांच जिला जांच यूनिट (डीआईयू) को सौंपी है। यानी छेड़छाड़ की प्राथमिकी दर्ज होने से पहले ये प्राथमिकी दर्ज हुई थी। आरोपी स्वामी के खिलाफ दूसरी प्राथमिकी छात्राओं के साथ छेड़छाड़ और तीसरे महंगी गाड़ियों पर नंबर लगाने को दर्ज की गई है।

Tags:    

Similar News