छठ महापर्व: श्रद्धालुओं पर होगी पुष्प वर्षा, इस घाट पर पीएम मोदी पूजा में होंगे शरीक, यमुना के किनारे 17 घाट सजधज कर तैयार

यमुना नदी के किनारे उड़ता हुआ हेलीकॉप्टर फूलों की वर्षा कर पूजा की व्यवस्था में चार चांद लगाएगा;

By :  Aryan
Update: 2025-10-27 07:23 GMT

नई दिल्ली। आज उत्तर भारत में धूमधाम से छठ पूजा मनाई जा रही है। दिल्ली- एनसीआर में भी छठ की धूम है। रेखा सरकार ने इस बार यमुना नदी में छठ पूजा मनाने की व्यवस्था की है। पिछले साल तो यमुना नदी में काफी झाग होने के कारण छठ पूजा पर रोक लगा दी गई थी। हालांकि इस साल भी यमुना में काम झाग नहीं है लेकिन रेखा सरकार ने एक खास किस्म के केमिकल से झाग को हटाने का काम किया है। हालांकि इस केमिकल के स्प्रे पर समाजवादी पार्टी और आम आदमी पार्टी ने विरोध जताया था क्योंकि इससे यमुना का पानी खतरनाक हो सकता है।

श्रद्धालुओं के ऊपर होगी पुष्प वर्षा

रेखा सरकार ने आज ऐलान किया कि इस बार छठ पूजा के श्रद्धालुओं के ऊपर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा होगी। इस दौरान यमुना नदी के किनारे उड़ता हुआ हेलीकॉप्टर फूलों की वर्षा कर पूजा की व्यवस्था में चार चांद लगाएगा।

वासुदेव घाट पर आएंगे प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छठ पूजा में शामिल होने के लिए आज दिल्ली के वासुदेव घाट आएंगे। यहां यमुना से अलग कृत्रिम घाट बनाई गई है। इस घाट को यमुना नदी से अलग करके बनाया गया है। उनकी अगुवानी को देखते हुए दिल्ली के कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा ने वासुदेव घाट, मयूर विहार घाट, अशोकनगर, कोंडली, त्रिलोकपुरी आदि घाटों का निरीक्षण किया। वहीं जल मंत्री प्रवेश सिंह साहब ने बाहरी एवं पश्चिमी दिल्ली के कई घाटों का दौरा किया।

17 घाटों पर विशेष व्यवस्था

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राजधानी में 17 घाटों पर श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था की है। इन घाटों पर श्रद्धालुओं को तमाम तरह की सुविधा उपलब्ध मिलेगी। खुद मुख्यमंत्री ने रविवार को इन घाटों का दौरा किया। उन्होंने मीडिया को बताया कि सोमवार को शाम में छठ घाट पर पुष्प वर्षा की जाएगी।

स्वीमिंग पूल में मनाई जा रही छठ

दिल्ली एनसीआर के नोएडा, फरीदाबाद, गाजियाबाद और गुरुग्राम में लाखों लोग इस साल विभिन्न सोसाइटियों में बने स्वीमिंग पूल में छठ मनाएंगे। घाटों पर पूरी सुविधा नहीं होने के कारण सोसाइटियों में अस्थाई तलाब बनाकर छठ मनाने का फैसला लिया है।


Tags:    

Similar News