चीन का पुतिन की भारत यात्रा पर बड़ा बयान!दुनिया को दिया साफ मैसेज, जानें क्या बोला ड्रैगन
नई दिल्ली। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की हालिया भारत यात्रा पर चीन ने एक सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है। दरअसल ड्रैगन ने इसे क्षेत्रीय और वैश्विक स्थिरता के लिए महत्वपूर्ण बताया है। चीन ने इस यात्रा को पश्चिमी देशों के दबाव के बावजूद भारत और रूस के मजबूत संबंधों का "स्पष्ट संदेश" करार दिया है। चीन ने भारत-रूस संबंधों की मजबूती का समर्थन किया है
क्या बोला चीन?
चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि चीन, रूस और भारत उभरती हुई अर्थव्यवस्थाएं और "ग्लोबल साउथ" (विकासशील देशों) के महत्वपूर्ण सदस्य हैं। चीन का मानना है कि तीनों देशों के बीच मजबूत संबंध न केवल उनके राष्ट्रीय हितों के लिए, बल्कि क्षेत्रीय और वैश्विक शांति, सुरक्षा और स्थिरता के लिए भी फायदेमंद हैं। वही इस बात पर जोर दिया कि पश्चिमी देशों द्वारा मॉस्को के साथ व्यापार कम करने के लिए नई दिल्ली पर दबाव बनाने के बावजूद यह यात्रा हुई, जो दर्शाता है कि कोई भी देश अलग-थलग नहीं है और भारत स्वतंत्र विदेश नीति अपनाता है।
भारत और चीन दोनों रूस के "सबसे करीबी दोस्त"
पुतिन ने स्वयं भारत और चीन दोनों को रूस का "सबसे करीबी दोस्त" बताया था, जिस पर प्रतिक्रिया देते हुए चीन ने कहा कि मॉस्को को भारत-चीन द्विपक्षीय मामलों में हस्तक्षेप करने का कोई अधिकार नहीं है और वह दोनों के साथ संबंध मजबूत करने के लिए तैयार है।
भारत-रूस संबंधों की मजबूती का किया समर्थन
बता दें कि चीन ने भारत-रूस संबंधों की मजबूती का समर्थन किया है और इसे अमेरिका के नेतृत्व वाले पश्चिमी गुट के प्रभाव को कम करने वाले एक बहुध्रुवीय विश्व व्यवस्था की दिशा में एक कदम के रूप में देखा है।