CII समिट: वायु सेना प्रमुख ने की बड़ी भविष्यवाणी - अब युद्ध बंदूक से नहीं तकनीक से होगी

दिल्ली में चल रही CII (भारतीय उद्योग परिसंघ) बिजनेस समिट 2025 में भारतीय वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल अमरप्रीत सिंह ने भारत की सैन्य रणनीति में एक बड़े बदलाव का संकेत दिया;

Update: 2025-05-29 09:37 GMT

नई दिल्ली। दिल्ली में चल रही CII (भारतीय उद्योग परिसंघ) बिजनेस समिट 2025 में भारतीय वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल अमरप्रीत सिंह ने भारत की सैन्य रणनीति में एक बड़े बदलाव का संकेत दिया है। उन्होंने कहा कि निकट भविष्य के जंग में टेक्नोलॉजी से फतह पाने की नयी रोड मैप तैयार की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जंगों में हथियारों से ज्यादा टेक्नोलॉजी निर्णायक भूमिका निभाएगी।

 'ऑपरेशन सिंदूर' को राष्ट्रीय जीत बताया

उन्होंने 'ऑपरेशन सिंदूर' को राष्ट्रीय जीत बताया। उन्होंने कहा कि सभी भारतीय बलों ने मिलकर इसे बहुत ही पेशेवर तरीके से अंजाम दिया। अपने संबोधन में उन्होंने यह भी कहा, 'हम सच्चाई के रास्ते पर चल रहे थे, मुझे लगता है कि इसमें भगवान भी हमारे साथ थे।' भारतीय वायुसेना प्रमुख ने कहा कि अब युद्ध का चेहरा पूरी तरह बदल चुका है। जहां पहले रणभूमि में ताकत और हथियार मायने रखते थे, वहीं अब तकनीक ही सबसे बड़ी ताकत बन चुकी है।

सैन्य रणनीतियों को फिर से संगठित करने का समय आ गया

उन्होंने कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने तीनों सेनाओं को एक बार फिर सोचने पर मजबूर किया कि क्या हमारी युद्ध नीति आने वाले समय की जरूरतों के मुताबिक है या नहीं। उन्होंने स्वीकार किया कि अब विचार प्रक्रिया को बदलने और सैन्य रणनीतियों को फिर से संगठित करने का समय आ गया है।

स्मार्ट वॉरफेयर टेक्नोलॉजी का प्रभाव बढ़ता जा रहा है

आज के दौर में ड्रोन, AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस), साइबर सुरक्षा और सैटेलाइट आधारित हथियार ही असली गेम चेंजर बनते जा रहे हैं। एयर चीफ मार्शल ने कहा, “हम जिस दिशा में जा रहे हैं, वहां परंपरागत हथियारों की भूमिका घटती जा रही है और स्मार्ट वॉरफेयर टेक्नोलॉजी का प्रभाव बढ़ता जा रहा है।”

Tags:    

Similar News