दावत से लौट रही महिला को युवक ने चाकुओं से गोदा, मौत, जानें पूरा मामला

आक्रोशित ग्रामीण आरोपी को पुलिस के हवाले करने की मांग कर रहे हैं, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया है।

Update: 2026-02-04 14:30 GMT

अमरोहा। मुरादाबाद के नजदीक अमरोहा जिले के पचोकरा गांव में आज यानी बुधवार महिला की दिनदहाड़े चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस सकते में आ गई। हालात की गंभीरता देखते हुए पांच थानों की पुलिस फोर्स मौके पर तैनात कर दी गई है।

एसपी ने गांव का लिया जायजा

इस मामले में एसपी भी गांव पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। ऐसा बताया जा रहा है कि महिला दावत से लौटकर घर जा रही थी। तभी घर के पास दूसरी बिरादरी के एक युवक ने उसे रोक लिया। उसके बाद अचानक युवक ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

मौके पर हुई मौत

इस घटना के दौरान महिला की मौके पर ही मौत हो गई। महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग जब तक पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो गया। हत्या की खबर फैलते ही गांव में भारी भीड़ जमा हो गई। आक्रोशित ग्रामीण आरोपी के घर की तरफ जाने लगे।

पुलिस ने अतिरिक्त फोर्स बुलाई

स्थिति पर काबू पाने के लिए पुलिस ने मौके पर अतिरिक्त फोर्स बुला ली। ऐसा कहा जा रहा कि आरोपी युवक ने खुद को घर में बंद कर लिया है। आक्रोशित ग्रामीण आरोपी को पुलिस के हवाले करने की मांग कर रहे हैं, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया है। इस वजह से शव को मौके से नहीं उठाया जा सका है। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी की कोशिश की जा रही है।


Tags:    

Similar News