अंडर-19 वर्ल्ड कप: आरोन- वैभव और कप्तान आयुष की धुआंधार बल्लेबाजी की बदौलत टीम इंडिया फाइनल में पहुंची

टीम इंडिया इस एकतरफा मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से दिया मात, अब फाइनल में इंग्लैंड से भिड़ेगी भारतीय टीम

Update: 2026-02-04 14:45 GMT

नई दिल्ली। अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप का दूसरा सेमीफाइनल भारत और अफगानिस्तान के बीच खेला गया। अफगानिस्तान तीसरी बार सेमीफाइनल तक पहुंचा था, लेकिन कभी फाइनल में जगह नहीं बनाई। वहीं टीम इंडिया 5 बार खिताब जीत चुकी है। बेशक रिकार्ड्स में भारतीय अंडर-19 टीम मजबूत लग रही है, लेकिन पिछले मैच में 191 रनों की बड़ी जीत के बाद टीम के हौसले बुलंद हैं। अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।

आरोन जॉर्ज ने जड़ा शतक

बता दें कि आरोन जॉर्ज ने 95 गेंदों में 13 चौके और 2 छक्कों की मदद से शतक पूरा किया। उनके शतक ने टीम इंडिया के लिए जीत लगभग एकतरफा कर। सेमीफाइनल में कप्तान आयुष म्हात्रे के रूप में लगा, जो 59 गेंदों में 5 चौके और 4 छक्कों की मदद से 62 रन स्कोर करके पवेलियन लौटे जबकि वैभव सूर्यवंशी ने 33 गेंदों में 9 चौके और 4 छक्कों की मदद से 68 रन की पारी खेली है। वहीं टीम इंडिया इस एकतरफा मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से मात दिया है।

भारतीय प्लेइंग 11: आरोन जॉर्ज, वैभव सूर्यवंशी, आयुष म्हात्रे (कप्तान), वेदांत त्रिवेदी, विहान मल्होत्रा, अभिगयन कुंडू (विकेटकीपर), आरएस अम्ब्रीश, कनिष्क चौहान, खिलन पटेल, दीपेश देवेंद्रन, हेनिल पटेल।

अफगानिस्तान की प्लेइंग 11: ओस्मान सादात, खालिद अहमदजाई, फैसल खान, महबूब तस्कीन (कप्तान और विकेटकीपर), अजीजुल्लाह मिया खिल, उजैरउल्लाह नियाजई, अब्दुल अजीज खान, रूहुल्लाह अर्ब, नुरूस्तानी ओमरजाई, वहीदुल्लाह जादरान, अकिल खान।

Tags:    

Similar News