दुनियाभर में रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' दबदबा कायम! बॉक्स ऑफिस पर मचाया गदर, 500 करोड़ के पार पहुंची कमाई...

धुरंधर 2 ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर पेड प्रिव्यूज में 43 करोड़ का कलेक्शन किया। पहले दिन फिल्म ने 102.55 करोड़ कमाए

By :  Aryan
Update: 2026-03-22 09:00 GMT

मुंबई। सिनेमाघरों में रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' का जबरदस्त क्रेज दिखाई दे रहा है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिलीज से पहले से रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है।  फिल्म को विदेशो में भी लोगों ने खुब पसंद किया है। रिलीज के पहले दिन ही फिल्म ने कमाई के मामले में सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। वहीं, फिल्म ने 3 दिन में ही 500 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली है। आइए नजर डालते हैं फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर।

धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

जानकारी के मुताबिक, फिल्म ने 3 दिन में दुनियाभर में 501.04 करोड़ की कमाई कर ली है। फिल्म ने ओवरसीज मार्केट में 96.50 करोड़ का कलेक्शन किया है। वहीं इंडिया में 339.37 का नेट कलेक्शन और ग्रॉस 404.54 करोड़ का कलेक्शन किया।

डे वाइज कलेक्शन

धुरंधर 2 ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर पेड प्रिव्यूज में 43 करोड़ का कलेक्शन किया। पहले दिन फिल्म ने 102.55 करोड़ कमाए। वहीं, दूसरे दिन फिल्म ने 80.72 करोड़ कमाए और तीसरे दिन फिल्म ने 113 करोड़ कमाए।

धुरंधर 2 की ऑक्यूपेंसी

फिल्म को तीसरे दिन 81.6 परसेंट की ऑक्यूपेंसी मिली। फिल्म को 20,917 शोज मिले। दूसरे दिन फिल्म को 62.6 परसेंट और पहले दिन फिल्म को 67.8 ऑक्यूपेंसी मिली। फिल्म ने वॉर (475 करोड़), टाइगर 3 (464 करोड़) जैसी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है।

रणवीर का रोल

रणवीर फिल्म में हमजा के रोल में ल्यारी के नए गैंगस्टर बनते हैं। रणवीर सिंह फिल्म में इंडियन स्पाई के रोल में हैं और पाकिस्तान के ल्यारी जाकर वहां के गैंगस्टर्स को एक-एक करके मारते हैं।

Tags:    

Similar News