The 50 Grand Finale: टॉप 4 में आज होगी कड़ी टक्कर, कौन बनेगा विनर, जानें कब और कहां देख सकते हैं यह शो...

आज के एपिसोड में गेम को पूरी तरह पलटने वाला है, क्योंकि इसके बाद केवल टॉप 4 ही बचेंगे

By :  Aryan
Update: 2026-03-22 13:00 GMT

मुंबई। कई हफ्तों तक जबरदस्त टास्क और ड्रामा के बाद आज इस शो का ग्रैंड फिनाले होने वाला है। 50 कंटेस्टेंट्स के साथ शुरू हुआ ये सफर अब सिर्फ 5 मजबूत खिलाड़ियों तक रह गया है। आज यानी 22 मार्च को रियलिटी शो The 50 का ग्रैंड फिनाले होने जा रहा है, जिसमें शिव ठाकरे, फैजल शेख, रजत दलाल और इम्मोर्टल काकाजी (Immortal Kaka Ji) के बीच कड़ी टक्कर है।

यहां देख पाएंगे शो

 'द 50' ग्रैंड फिनाले का प्रीमियर रविवार, 22 मार्च को होने जा रहा है।

 दर्शक इस शो को जियो हॉटस्टार पर रात 9 बजे लाइव देख सकते हैं.

 वहीं टीवी पर ये कलर्स चैनल पर रात 10:30 बजे प्रसारित होगा.

प्राइज मनी इतनी रखी गई है

विनिंग प्राइज की बात करें तो 'द 50' की ऑफिशियल रिपोर्ट्स के मुताबिक विनर को 50 लाख रुपये की प्राइज मनी मिलेगी. इसके अलावा विनर के एक फैन को भी 50 लाख रुपये से हिस्सा मिलेगा।

4 टॉप कंटेस्टेंट के बीच में होगी कड़ी टक्कर

आज के एपिसोड में गेम को पूरी तरह पलटने वाला है, क्योंकि इसके बाद केवल टॉप 4 ही बचेंगे। जानकारी के मुताबिक, शिव, फैजू, रजत और काका फाइनल में जगह बना सकते हैं। वहीं चर्चा ये भी है कि प्रिंस ने अपना फिनाले टिकिट शिव को दे दिया था, जिससे उनका सफर और आसान हो गया है।

Tags:    

Similar News