पति ने पत्नी केआशिक पर चलाई गोली....साथियों के साथ मिलकर रची थी साजिश, पुलिस ने किया खुलासा!

पुलिस और सर्विलांस टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए ऐपुरा मोड़ से आरोपी यशपाल, राकेश, आशीष और मनवीर को गिरफ्तार कर लिया है

By :  Aryan
Update: 2026-03-22 13:39 GMT

बदायूं। यूपी के बदायूं जिले के थाना उघैती क्षेत्र के ग्राम ईखखेड़ा के हेयर सैलून में हुई गोलीबारी की घटना का पुलिस ने खुलासा किया है। इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जांच में पता चला है कि इस हमले के पीछे का कारण प्रेम संबंध था। यह एक सोची-समझी साजिश का बड़ा हिस्सा था।

सैलून के अंदर की फाइरिंग 

 सैलून में बैठे समीर पर बाइक सवार बदमाशों ने अचानक फायरिंग कर दी और मौके से फरार हो गए थे। शुरुआत में यह मामला सामान्य आपराधिक वारदात लग रहा था, लेकिन पुलिस जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ।

प्रेम संबंध बनी वारदात की वजह

पुलिस पूछताछ में पता चला कि आरोपी मनवीर की पत्नी और समीर के बीच पहले से संबंध थे। शादी के बाद भी दोनों के बीच बातचीत जारी रही, जिससे मनवीर नाराज था। कई बार समझाने के बावजूद मामला शांत नहीं हुआ, जिसके बाद मनवीर ने अपने साथियों के साथ मिलकर समीर को रास्ते से हटाने की साजिश रची।

ऐसे खुला राज

एसएसपी के निर्देश पर पुलिस और सर्विलांस टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए ऐपुरा मोड़ से यशपाल, राकेश, आशीष और मनवीर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से घटना में इस्तेमाल की गई हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल, दो अवैध तमंचे, कारतूस, एक चाकू और मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। 

पुलिस ने कहा

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह वारदात पूरी तरह से पूर्व नियोजित थी और आरोपियों ने मौका देखकर सैलून में बैठे समीर को निशाना बनाया। फिलहाल सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Tags:    

Similar News