किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा... स्वंयभू बाबा अशोक खरात पर सीएम फडणवीस सख्त! एसआईटी जांच में जुटी पुलिस

सीएम फडणवीस ने ममता बनर्जी के बयान पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि चुनाव नजदीक आते ही ऐसे बयान दिए जाते हैं कि जनता सब समझती है।

By :  Aryan
Update: 2026-03-22 10:58 GMT

मुंबई। महाराष्ट्र में नासिक के स्वयंभू बाबा अशोक खरात मतलब 'कैप्टन' के खिलाफ दुष्कर्म और यौन शोषण के मामले में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सख्त रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया है कि इस मामले की उच्च स्तरीय जांच के लिए एसआईटी (SIT) का गठन किया गया है,  इसके तहत किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। इसके साथ ही सीएम ने ममता बनर्जी के बयान पर भी प्रतिक्रया दी है।

 नासिक पुलिस ने किया गिरफ्तार

नासिक पुलिस ने अशोक खरात नाम के एक स्वयंभू बाबा को एक महिला की शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया है। दरअसल आरोप के मुताबिक, उसने 35 वर्षीय महिला के साथ तीन साल तक कई बार दुष्कर्म किया। सीएम फडणवीस ने बताया कि इस मामले की जांच अब उच्च स्तर पर की जा रही है और डीजीपी खुद इसकी निगरानी कर रहे हैं।

एसआईटी जांच में जुट गई है 

सरकार ने इस मामले की जांच के लिए विशेष जांच टीम (एसआईटी) का गठन किया है। यह टीम नासिक पुलिस के साथ मिलकर पूरे मामले की तह तक जाएगी। फडणवीस ने कहा कि खुफिया जानकारी के आधार पर यह मामला सामने आया और अब हर पहलू की गहराई से जांच की जा रही है।

ममता बनर्जी पर पलटवार

फडणवीस ने ममता बनर्जी के बयान पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि चुनाव नजदीक आते ही ऐसे बयान दिए जाते हैं कि जनता सब समझती है। 

कांग्रेस पर भी साधा निशाना

वहीं कांग्रेस नेता खरगे के आर्थिक हालात को लेकर बयान पर उन्होंने कहा कि भारत ने वैश्विक संकट के बावजूद हालात को संभालकर रखा है। उन्होंने राहुल गांधी को लेकर कहा कि वो देश की छवि खराब करने की कोशिश करते हैं, जबकि भारत ने मुश्किल समय में भी स्थिरता बनाए रखी है।


Tags:    

Similar News