Under 19 World Cup के फाइनल में वैभव सूर्यवंशी की धमाकेदार पारी पर सीएम नीतीश कुमार ने की तारीफ, कहा-भविष्य में नया कीर्तिमान रचें

Update: 2026-02-06 12:51 GMT

नई दिल्ली। ICC Under 19 World Cup 2026 के फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ भारत के ओपनिंग बैट्समैन और बिहार के लाल वैभव सूर्यवंशी ने इतिहास रच दिया है। जिससे बिहार ही नहीं बल्कि पूरा देश बैभव पर गर्व महसूस कर रहा है। वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड के खिलाफ ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए महज 80 गेंदों में 175 रन बना दिए। क्रिकेट फैंस से लेकर सियासी खेल के माहिर खिलाड़ी तक हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है। इस बीच बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने भी वैभव सूर्यवंशी की जमकर तारीफ की है और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

नीतीश कुमार ने की वैभव सूर्यवंशी की तारीफ

दरअसल, सीएम नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि आज अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत और इंग्लैंड के बीच चल रहे मैच में बिहार के क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी ने 80 गेंदों में 175 रन बनाकर शानदार प्रदर्शन किया है। वे अपनी मेहनत और प्रतिभा के बलबूते भारतीय क्रिकेट की एक नई उम्मीद बन गए हैं। मेरी शुभकामना है कि वैभव भविष्य में भारतीय टीम के लिए नया कीर्तिमान रचें और देश का नाम रौशन करें।

वैभव सूर्यवंशी ने लगाए ताबड़तोड़ 15 छक्के

बता दें कि आज जिम्बाब्वे के हरारे में टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच Under 19 World Cup 2026 का फाइनल मैच खेला जा रहा है। इसमें पहले बैटिंग करते हुए टीम इंडिया ने 9 विकेट खोकर 411 रन बनाए हैं। वैभव सूर्यवंशी ने तेज बल्लेबाजी करते हुए 15 छक्कों और 15 चौंकों की मदद से सिर्फ 80 गेंदों में 175 रन बना दिए।  

Tags:    

Similar News