दिल्ली में ठंड ने तोड़ा 16 सालों का रिकॉर्ड, पालम में न्यूनतम तापमान 2.3 डिग्री पहुंचा

Update: 2026-01-15 05:14 GMT

नई दिल्ली। आज दिल्ली में कड़ाके की ठंड पड़ रही है और यह इस सीजन का अब तक का सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया है। दिल्ली के पालम इलाके में न्यूनतम तापमान गिरकर 2.3°C तक पहुंच गया है। बताया जा रहा है कि दिल्ली में आज ठंड ने 16 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

शीतलहर का प्रकोप

पूरी दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र में भीषण शीतलहर का असर देखा जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले कुछ दिनों तक इसी तरह की स्थिति बनी रहने की संभावना है।

कोहरा

दिल्ली में घने कोहरे का कहर भी लौट आया है। आज सुबह कई इलाकों में घने से बहुत घना कोहरा देखने को मिला। जिसके कारण विजिबिलिटी इतनी बुरी तरह प्रभावित हुई कि सड़कों पर 50 मीटर की दूरी पर देखना भी मुश्किल हो रहा था। सुबह के समय IMD ने दिल्ली में अत्यंत घने कोहरे का रेड अलर्ट भी जारी किया था। जिसे साढ़े आठ बजे के बाद ऑरेंज अलर्ट में बदल दिया गया।

Tags:    

Similar News