शादी समारोह में जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला पर हुई फायरिंग! बाल-बाल बचे नेशनल कॉन्फ्रेंस के संरक्षक
नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर से एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, पूर्व सीएम और नेशनल कॉन्फ्रेंस के संरक्षक डॉ फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग हुई। जानकारी के अनुसार, फायरिंग में वो बाल-बाल बच गए। फारूक अब्दुल्ला जम्मू के ग्रेटर कैलाश इलाके में एक वकील की शादी में शरीक होने गए थे।
गोली चलाने वाले शख्स को पुलिस ने किया गिरफ्तार
बता दें कि गोली चलाने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और उससे पूछताछ की जा रही है। फारूक अब्दुल्ला आज जम्मू में थे। उनकी पार्टी के कार्यकर्ता जो वकील भी हैं, उनके बेटे की शादी के कार्यक्रम में वो शामिल होने पहुंचे थे।
आरोपी शख्स झाड़ियों में छिपा
कहा जा रहा है कि करीब एक घंटा फारूक अब्दुल्ला वहां रुके। जैसे ही फारूक अब्दुल्ला बैंक्वेट हॉल से निकले, उन पर फायर किया गया। बताया जा रहा है कि आरोपी शख्स झाड़ियों में छुप गया।