राहुल गांधी समेत कांग्रेस सांसदों का संसद के बाहर भारी प्रदर्शन! 'प्रधानमंत्री भ्रष्ट हैं' का पोस्टर लेकर कर रहे विरोध

Update: 2026-02-04 06:14 GMT

नई दिल्ली। राहुल गांधी समेत कांग्रेस सांसदों द्वारा आज संसद के बाहर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। बता दें कि कांग्रेस सांसदों ने 'प्रधानमंत्री भ्रष्ट हैं' का पोस्टर लेकर संसद की सीढ़ियों पर विरोध प्रदर्शन किया। जानकारी के मुताबिक कल विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर मीडिया से बात करते हुए यही आरोप लगाया था।

क्यों कर रहे विरोध

लोकसभा के नेता राहुल गांधी द्वारा कल सदन में चीन का मुद्दा उठाने के बाद सदन के नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में गुरजीत सिंह औजला, हिबी ईडन, डीन कुरियाकोस, अमरिंदर सिंह राजा वारिंग, बी. मणिक्कम टैगोर, डॉ. प्रशांत यदाओराव पाडोले, चमाला किरण कुमार रेड्डी और एस. वेंकटेशन को संसद के शेष सत्र से निलंबित कर दिया गया है।

निलंबित लोकसभा सांसदों ने किया विरोध

निलंबित लोकसभा सांसद गुरजीत सिंह औजला, हिबी ईडन, डीन कुरियाकोस, अमरिंदर सिंह राजा वारिंग, बी. मनिकम टैगोर, डॉ. प्रशांत यदाओराव पडोले, चमाला किरण कुमार रेड्डी और एस. वेंकटेशन ने संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन किया।

Tags:    

Similar News