क्रिकेटर रिंकू सिंह का फेसबुक पेज हुआ हैक! साइबर अपराधियों ने इस बात का उठाया फायदा
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां एक तरफ रिंकू टी 20 वर्ल्ड में व्यस्त हैं तो वहीं दूसरी ओर अब जानकारी सामने आई है कि रिंकू का आधिकारिक फेसबुक पेज हैक हो गया है। इस संबंध में 6 फरवरी 2026 को अलीगढ़ के साइबर क्राइम थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।
इनकम की चोरी
हैकर्स ने न केवल पेज का कंट्रोल हथिया लिया है, बल्कि पेज के मोनेटाइजेशन से होने वाली कमाई को भी अपने बैंक खातों में ट्रांसफर करना शुरू कर दिया है। दरअसल, रिंकू सिंह फिलहाल अपने व्यस्त क्रिकेट शेड्यूल (IPL और T20 वर्ल्ड कप की तैयारियों) के कारण सोशल मीडिया पर सक्रिय नहीं थे, जिसका फायदा साइबर अपराधियों ने उठाया।
अकाउंट रिकवर करने के दिए निर्देश
बता दें कि यह मामला 4 फरवरी 2026 को तब सामने आया जब रिंकू सिंह ने लॉगिन करने की कोशिश की और उनका पासवर्ड काम नहीं कर रहा था। वहीं रिंकू के भाई सोनू सिंह ने अलीगढ़ पुलिस के साइबर सेल में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। एसएसपी (SSP) नीरज कुमार जादौन ने साइबर टीम को हैकर्स को ट्रेस करने और अकाउंट रिकवर करने के निर्देश दिए हैं।