गर्मियों में पोषक तत्वों से भरपूर खजूर , जानें फायदे और नुकसान
नई दिल्ली। गर्मी एक ऐसा मौसम है जब ठंडक देने वाले और बॉडी को हाइड्रेटेड रखने वाले फूड्स को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए। स्वाद के कारण खजूर सभी को खूब पसंद आते हैं। छोटे आकार के ये फल कई रंगों में नजर आते हैं, जैसे लाल, पीला, भूरा आदि। कई लोग इसे सुखाकर भी खाना पसंद करते हैं, जिसे हम छुआरे के नाम से जानते हैं। खजूर आपकी सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। खजूर में कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए लाभदायक होते हैं।
खजूर के पोषक तत्व
खजूर के अंदर भरपूर मात्रा में पोषक तत्व पाए जाते हैं। बता दें इसके अंदर आयरन के अलावा फाइबर, कैल्शियम, पोटेशियम, मैग्नीशियम, प्रोटीन आदि पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो शरीर को ऊर्जावान रखते हैं और शरीर को कई समस्याओं से दूर भी रखते हैं।
खजूर के फायदे
ऊर्जा प्रदान करता है
खजूर में प्राकृतिक शर्करा (sugar) होती है, जो तुरंत ऊर्जा प्रदान करती है।
पाचन में सुधार करता है
खजूर में फाइबर होता है, जो पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में मदद करता है और कब्ज से राहत दिलाता है।
हड्डियों को मजबूत करता है
खजूर में कैल्शियम और मैग्नीशियम होता है, जो हड्डियों को मजबूत करने में मदद करते हैं।
शरीर को ठंडा रखता है
खजूर की तासीर गर्म होती है, लेकिन इसका सेवन सीमित मात्रा में करने से शरीर को ठंडा रखने में मदद मिलती है।
खून की कमी को दूर करता है
खजूर में आयरन होता है, जो खून की कमी को दूर करने में मदद करता है।
खजूर खाने के नुकसान
- खजूर का अधिक सेवन आपके वजन को बढ़ा सकता है, क्योंकि 100 ग्राम खजूर में करीब 227 कैलोरी होती है। इसलिए इसका सेवन सिमित मात्रा में ही करना चाहिए।
- खजूर में काफी मात्रा में पोटैशियम पाया जाता है, जिसकी वजह से इसका ज्यादा सेवन करने से hyperkalemia होने का खतरा बना रहता है। हाइपरकलेमिया में मांसपेशियों में कमजोरी आने लगती है और कई बार लकवा भी हो सकता है।
- शरीर में पोटैशियम की ज्यादा मात्रा होने से किडनी को भी नुकसान होता है, इसलिए इसका सेवन सिमित मात्रा में ही करना चाहिए।
- शिशु और छोटे बच्चों का पाचन तंत्र पूरी तरह से विकसित नहीं होता, इसलिए आपको अपने छोटे बच्चों और शिशु को इसे नहीं देना चाहिए। दरअसल, खजूर काफी मोटा और सख्त होता इसलिए वो खजूर को आसानी से पचा नहीं पाते हैं। इसके अलावा है उनके गले में भी अटक सकता है।
खजूर खाने के तरीके
- आप खजूर को ऐसे ही खा सकते हैं या फिर दूध में भिगोकर भी खा सकते हैं।
- खजूर को ड्राई फ्रूट्स के साथ मिलाकर भी खाया जा सकता है।
- खजूर को स्मूदी में मिलाकर भी पी सकते हैं।
- खजूर का सेवन शाम को करें, जब तापमान कम होता है।
1 दिन में कितने खजूर खाएं
एक दिन में खजूर 3 से 4 खजूर खाना हेल्दी माना जाता है। यह आपके एनर्जी लेवल को बढ़ाने के साथ-साथ आपके पाचन को भी मजबूत करता है