हिमाचल के मंडी में भूस्खलन की चपेट में दो घरों के मरने वालों की संख्या 6 पहुंची, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
चंद सेकंड में पहाड़ी से आए मलबे की जद में दो मकान आ गए और दो परिवारों के सदस्य मलबे में दफन हो गए;
मंडी। हिमाचल के मंडी में भूस्खलन की चपेट में दो घरों के मरने वालों की संख्या 6 पहुंच गई है। टीम लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है। भूस्खलन के बाद एनडीआरएफ की टीम ने घर की छत काटकर शवों को बाहर निकाला है। पुलिस की टीम ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
प्रदेश के चार जिलों कांगड़ा, मंडी, सिरमौर और किन्नौर के कुछ स्थानों पर बुधवार को भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
भूस्खलन की चपेट में दो घर आ गए
हिमाचल के मंडी के सुंदरनगर में मंगलवार को भूस्खलन की चपेट में दो घर आ गए। मंगलवार रात तीन शव और बुधवार को तीन शव घर से निकाले गए हैं। फिलहाल तलाशी अभियान चल रहा है। भूस्खलन की चपेट में आने से दो मकान जमींदोज हो गए। मकानों के अंदर मौजूद लोग मलबे में दब गए। छह लोगों के शव निकाल लिए गए हैं।
भूस्खलन ने पूरे इलाके को दहला दिया
सुंदरनगर उपमंडल के जंगमबाग में अचानक हुए भीषण भूस्खलन ने पूरे इलाके को दहला दिया। चंद सेकंड में पहाड़ी से आए मलबे की जद में दो मकान आ गए और दो परिवारों के सदस्य मलबे में दफन हो गए।एनडीआरएफ की टीम ने घर की छत काटकर सुरेंद्र कौर और गुरप्रीत सिंह के शवों को बाहर निकाला है। इसके अलावा मलबे से प्रकाश शर्मा निवासी डढ़याल को बाहर निकाला। यह शख्स स्कूटर समेत दबा हुआ था। इसके अलावा पहले से चल रही टाटा सूमो के दबे होने की सूचना को लेकर भी सर्च आपरेशन जारी है।