DELHI AIIMS: CM रेखा गुप्ता ने कहा- दिल्ली मिनी भारत है, इस शहर पर सबका अधिकार बराबर...

सीएम ने कहा कि अगर दिल्ली में अलग-अलग राज्य के लोग नहीं होते तो यहां की गति धीमी हो जाती;

Update: 2025-09-14 09:21 GMT

नई दिल्ली। दिल्ली के एम्स में आज आयोजित हुए ओनम पोनोनम कार्यक्रम में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सच में एक मिनी भारत है। उन्होंने आगे कहा कि जम्मू-कश्मीर से कन्याकुमारी तक, गुजरात से नॉर्थ ईस्ट तक सभी राज्य के लाखों लोग दिल्ली में रहते हैं।

दिल्ली मिनी भारत का रूप

सीएम गुप्ता ने कहा कि दिल्ली में रहने वाले लोग अपने सपनों, भविष्य जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि अगर दिल्ली में अलग-अलग राज्य के लोग नहीं होते तो यहां की गति धीमी हो जाती। मुख्यमंत्री ने कहा ये विविधताओं वाला शहर है, सभी राज्यों के नागरिक की एकजुटता से ही दिल्ली को आगे बढ़ रही है। उन्होंने आगे कहा की हमने दिल्ली को अपनी एक्सटेंडेड फैमिली की तरह माना है और सभी का इस शहर पर बराबर अधिकार है।

ओडिशा की जगन्नाथ पूजा का किया जिक्र

रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली अपने बहुरंगी त्योहार एवं सांस्कृतिक आयोजनों की वजह से जानी जाती है। बता दें, उन्होंने ओडिशा की जगन्नाथ पूजा का उदाहरण दिया और कहा कि उन्होंने हाल ही में जगन्नाथ यात्रा में भाग लिया था। इसके अलावा सीएम ने महाराष्ट्र ,उत्तराखंड एवं अन्य राज्यों के कार्यक्रमों की भी चर्चा की। सीएम के मुताबिक इन त्योहारों से ही दिल्ली की रौनक बढ़ती है और पूरे भारत की झलक एक ही शहर में देखने को मिल जाती है।


Tags:    

Similar News