दिल्ली की मनोनीत मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को Z कैटेगरी सुरक्षा, गृह मंत्रालय का आदेश
नई दिल्ली। दिल्ली की मनोनीत मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को Z कैटेगरी की सुरक्षा प्रदान की गई है। गृह मंत्रालय के आदेश पर दिल्ली पुलिस ने उनकी सुरक्षा बढ़ा दी है। शपथ ग्रहण के साथ ही उन्हें यह सुरक्षा व्यवस्था मिल जाएगी।
Z कैटेगरी सुरक्षा के तहत रेखा गुप्ता को 24x7 सुरक्षा कवच मिलेगा। इसमें दो निजी सुरक्षा अधिकारी (PSO) और एक एस्कॉर्ट गाड़ी रहेगी, जिसमें सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे। इसके अलावा, उनके आवास पर भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
इसके साथ ही रेखा गुप्ता के घर की भी सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। उनके घर पर फ्रंट पर चार पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। बैक साइड पर चार पुलिसकर्मी मौजूद हैं और सुरक्षा दल में दो कमांडो भी शामिल हैं।