सुशीला कार्की के नाम पर मंथन! आज Gen-Z की आर्मी चीफ के साथ अहम बैठक, बोली- 'नेपाल और भारत के बीच रिश्ता दिल से दिल तक...'

सुशीला ने भारत से नेपाल की मदद की तारीफ की। उन्होंने कहा, "भारत ने हमेशा नेपाल का साथ दिया है। हम बहुत करीब हैं।";

Update: 2025-09-11 05:34 GMT

नई दिल्ली। आज एक बार फिर नेपाल में Gen-Z की एक महत्वपूर्ण बैठक आर्मी चीफ के साथ होगी। आज आर्मी चीफ अशोक राज सिंगडेल की Gen-Z के 15 सदस्यों को बैठक होने वाली है। आज की बैठक में अंतरिम सरकार का गठन को लेकर चर्चा होगी। Gen-Z के कुछ सदस्यों ने सुशीला कार्की के नाम पर सहमति जताई थी, लेकिन पूर्ण सहमति नही बन पाई है। आर्मी चीफ ने एक नाम पर सहमति बनाने के लिए आज Gen-Z के प्रमुख 15 सदस्यों को बुलाया है। जिसके बाद कोई फैसला सामने आएगा।

मेरे दिल में मोदी जी के लिए बहुत इज्जत- सुशीला कार्की

इस बीच सुशीला ने भारत के लिए अपने दिल में बसी गहरी मोहब्बत को जाहिर किया। वहीं उन्होंने पीएम मोदी की भी तारीफ की है। उन्होंने कहा, "मैं मोदी जी को प्रणाम करती हूं। मेरे दिल में उनके लिए बहुत इज्जत है।" सुशीला ने भारत के साथ रिश्तों को और मजबूत करने की बात कही। एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि दोनों देशों के बीच सरकारें भले ही अलग-अलग नीतियां बनाती हों, लेकिन नेपाल और भारत के लोगों का रिश्ता दिल से दिल तक है।

बनारस की पुरानी यादों को किया ताजा

सुशीला कार्की ने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (बीएचयू) की बात की, जहां उन्होंने अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की। उन्होंने पुरानी यादों को ताजा करते हुए कहा, "मुझे आज भी अपने टीचर्स और दोस्त याद हैं। गंगा नदी के किनारे हमारा हॉस्टल था। गर्मियों में हम छत पर सोते थे।" सुशीला ने हिंदी में भी बात की और बताया कि उनका घर बिराटनगर में है, जो भारत की सीमा से सिर्फ 25 मील दूर है। मैं अक्सर सीमा पर बने बाजार जाती थी।" उन्होंने भारत के नेताओं को भाई-बहन की तरह बताया। उन्होंने कहा, "हम भारत के नेताओं को अपने परिवार की तरह मानते हैं।"

भारत से नेपाल की मदद की तारीफ की

सुशीला ने भारत से नेपाल की मदद की तारीफ की। उन्होंने कहा, "भारत ने हमेशा नेपाल का साथ दिया है। हम बहुत करीब हैं।" लेकिन उन्होंने हल्के अंदाज में एक कहावत भी सुनाई, "जब रसोई में बर्तन इकट्ठे होते हैं, तो थोड़ा शोर तो होता ही है।"

Tags:    

Similar News