बिहार में चुनाव प्रचार का आगाज! सीएम योगी की विपक्ष को हुंकार, कहा- परिवारवाद ने बिहार को पीछे धकेला...

सीएम योगी ने कहा- 1990 से 2005 तक बिहार के जंगलराज और वंशवादी राजनीति के बारे में कौन नहीं जानता। आपने देखा होगा कि वो कौन लोग थे।;

Update: 2025-10-16 07:38 GMT

पटना। बिहार विधानसभा के चुनावों की तारीख नजदीक है। ऐसे में उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री आज चुनाव प्रचार के लिए बिहार पहुंचे। जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। सीएम ने इस बीच विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि विकास के नाम पर यहां कैसे अराजकता फैलाई गई, ये किसी से छिपा नहीं है। आपने देखा होगा कि वो कौन लोग थे।

क्या बोले सीएम योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश और बिहार का रिश्ता सिर्फ़ रिश्ता नहीं, बल्कि एक साझी विरासत है। एक आत्मा का रिश्ता है, एक संस्कृति का रिश्ता है और एक संकल्प का भी रिश्ता है। ये रिश्ता उतना ही अटूट है जितना भगवान राम और माता जानकी का था। बिहार में फिर से डबल इंजन की सरकार बने और डबल इंजन वाली सरकार के नेतृत्व में बिहार के विकास की गति तेजी से बढ़ती दिखे। पिछले 20 वर्षों में नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए सरकार ने जो काम किए हैं, वो गति इसी तरह बनी रहे और इसके लिए मैं आज बिहार के बहनों और भाइयों से अपील करने आया हूं।

विकास के नाम पर अराजकता फैलाई गई...

सीएम योगी ने आगे कहा कि 1990 से 2005 तक बिहार के जंगलराज और वंशवादी राजनीति के बारे में कौन नहीं जानता। आपने देखा होगा कि वो कौन लोग थे जिन्होंने बिहार की आध्यात्मिक ज्ञान की धरती को वंशवादी राजनीति और अपराध की धरती में बदल दिया, जिससे हमारे युवाओं के लिए पहचान का संकट पैदा हो गया। विकास के नाम पर यहां कैसे अराजकता फैलाई गई, ये किसी से छिपा नहीं है। इसलिए, पिछले 20 वर्षों में एनडीए सरकार ने बिहार को उस कलंक से मुक्त करने के लिए प्रभावी ढंग से काम किया है। आज बिहार में डबल इंजन की सरकार इसे और भी प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने का आह्वान करने फिर आई है।

Tags:    

Similar News