DELHI: अब तो देश की राजधानी की सिस्टम ने ली एक महिला की जान, राह चलती महिला के ऊपर गिर गया लोहे का पुल, जानें पूरा मामला
नई दिल्ली। राजधानी से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। दरअसल दिल्ली के रूपनगर के ब्लॉक 3 में मदर डेरी के पास नाले के ऊपर बना एक पुराना लोहे का फुटब्रिज ढह गया। जिसके चलते इस हादसे में एक महिला नाले में गिर गई। गोताखोरों ने नाले से महिला को निकाल कर पास के अस्पताल में लेकर गई, जहां महिला की मौत हो गई। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कैसे हुआ हादसा
जानकारी के मुताबिक प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि घटना के समय महिला पुल से गुजर रही थी, तभी अचानक ब्रिज का एक हिस्सा ढह गया और वह सीधे नीचे नाले में जा गिरी। स्थानीय लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचना दी, लेकिन महिला को बचाया नहीं जा सका।
ब्रिज काफी जर्जर में था
बता दें कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि फुटओवर ब्रिज काफी जर्जर हालत में था, जिसे लेकर पहले भी शिकायतें की गई थीं। लेकिन समय रहते मरम्मत नहीं कराई गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
रेस्क्यू टीम ने शुरू किया अभियान
बॉट क्लब की रेस्क्यू टीम की तरफ से महिला को ढूंढने के प्रयास शुरू कर दिए गए थे। जिसे अब मृत पाया गया है। वहीं टीम द्वारा यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस पुल की गिरने से अन्य लोग तो नहीं फंसे हुए हैं।