LPG गैस की किल्लत के बीच अक्षय कुमार का चौंकाने वाला बयान! कहा- मेरी पत्नी ने भी 2 इंडक्शन चूल्हे किए हैं ऑर्डर
अक्षय कुमार के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्टर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म भूत बंगला को लेकर चर्चा में छाए हैं।
मुंबई। मिडिल ईस्ट में जारी जंग का असर कई देशों पर भी पड़ रहा है। इसके कारण भारत में एलपीजी गैस सिलेंडर की किल्लत हो गई है। वहीं, इस कड़ी में बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने भी चौंकाने वाला बयान दिया है। दरअसल एक इवेंट के दौरान जब एलपीजी गैस की कमी की को लेकर अभिनेता से सवाल पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि इस परेशानी से हमलोग भी जूझ रहे हैं।
एलपीजी की कमी से अक्षय कुमार भी मुश्किल में
दरअसल मुंबई में बीएमसी द्वारा मुंबई क्लीन लीग के तहत एक कार्यक्रम का आयोजन हुआ था जिसमें अक्षय कुमार ने भी हिस्सा लिया था। इस दौरान जब मीडिया ने उनसे एलपीजी गैस सिलेंडर की कमी पर सवाल पूछा तो, उन्होंने कहा कि मेरी पत्नी ने भी 2 इंडक्शन चूल्हे ऑर्डर किए हैं।
संजय दत्त के और नोरा के गाने पर दिया बयान
इस बीच अक्षय कुमार से संजय दत्त और नोरा फतेही के हाल ही में रिलीज हुए गाने सरके चुनर पर लग रहे अश्लीलता के आरोप को लेकर भी सवाल भी किए गए, इस मुद्दे पर अक्षय ने कहा कि यदि बॉलीवुड को साफ करने का काम भी बीएमसी का काम होता तो मैं उनसे कहता वह आकर साफ कर दें।
अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म
अक्षय कुमार के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्टर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म भूत बंगला को लेकर चर्चा में छाए हैं। हाल ही में इस फिल्म का टीजर रिलीज किया गया था जिसे खूब पसंद किया गया। इस फिल्म में अक्षय और प्रियदर्शन की जोड़ी स्क्रीन पर धमाल मचाने वाली है। फिल्म को बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड और केप ऑफ गुड फिल्म्स के बैनर तले बनाया गया है और अगले माह 10 अप्रैल को रिलीज होगी। भूत बंगला के अलावा अक्षय की अपकमिंग फिल्मों की लिस्ट में वेलकम टू द जंगल, हैवान, हेरा फेरी 3 और भागम भाग 2 का नाम भी लिस्ट में है।