भाजपा नेता को चाकू से 60 बार गोदा, जानें इस नेता का गोरखपुर में कितना था दबदबा...

Update: 2026-03-17 07:27 GMT

गोरखपुर। गोरखपुर से एक बड़ी घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, आज सुबह मॉर्निंग वॉक के दौरान भाजपा नेता राजकुमार चौहान हत्या कर दी गई है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। दरअसल, यह मामला चिलुआताल थाना इलाके के बरगदवा इलाके की है। कहा जा रहा है कि हमलावरों ने उन्हें चाकू से ताबड़तोड़ वार कर मार डाला। हालांकि इस घटना के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़ा हो रहा है।

भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे

बता दें कि वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं फॉरेंसिक टीम को भी तत्काल बुलाया गया, जिसने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और अहम साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, ताकि मौत के कारणों का सटीक पता लगाया जा सके। फिलहाल जो जानकारी सामने आई है उसके अनुसार, राजकुमार चौहान आज बरगदवा क्षेत्र में अपनी नियमित मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। इसी दौरान घात लगाए हमलावरों ने उन पर हमला कर दिया। प्रारंभिक जांच और प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों से यह बात सामने आ रही है कि हमलावर अत्यंत क्रूर थे।

पुलिस ने जांच के लिए कई टीमें की गठित

उन्होंने राजकुमार चौहान पर चाकू से हमला किया। शुरुआती जांच में सामने आया है कि 50 से 60 वार करके चाकू से गोद डाला। जिसमें उनकी मौके पर ही मौत हो गई। राजकुमार चौहान बीजेपी के सक्रिय सदस्य थे और क्षेत्र में उनकी अच्छी पकड़ मानी जाती थी। उनकी हत्या के पीछे राजनीतिक रंजिश की आशंका भी जताई जा रही है। पुलिस इस पहलू पर भी गहनता से जांच कर रही है। हत्यारों की पहचान और उनके मकसद का पता लगाने के लिए पुलिस की कई टीमें गठित की गई हैं, जो अलग-अलग दिशाओं में काम कर रही हैं।

Tags:    

Similar News