दुखद दृश्य अब समाप्त... आठ सांसदों का निलंबन खत्म पर बोले शशि थरूर

Update: 2026-03-17 07:48 GMT

नई दिल्ली।  संसद के शेष बजट सत्र से निलंबित विपक्ष के आठ सांसदों का निलंबन खत्म हो गया है। बता दें कि लोकसभा में आज स्पीकर ओम बिरला ने इसके निलंबन की घोषणा की है। ऐसे में अब इस फैसले पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने अपनी बात रखी है। उन्होंने कहा कि आठ सहयोगियों का भाग लेने में असमर्थ रहने का यह दुखद दृश्य अब समाप्त हो गया है।

क्या बोले शशि थरूर? 

सांसद शशि थरूर ने 8 सांसदों का निलंबन रद्द किए जाने पर कहा कि- यह बहुत अच्छी बात है कि हमारे आठ सहयोगियों का प्रतिदिन सदन की सीढ़ियों पर निलंबित बैठे रहने और भाग लेने में असमर्थ रहने का यह दुखद दृश्य अब समाप्त हो गया है। उनके निर्णय या व्यवहार में जो भी गलतियां हुई हों, जिनके कारण उन्हें सदन से बाहर रखा गया है, वह हमारे लोकतंत्र को ठेस पहुंचाता है। मेरा मानना ​​है कि दोनों पक्षों की ओर से अच्छे व्यवहार का आश्वासन दिया गया है और मुझे उम्मीद है कि इसका पालन भी किया जाएगा।

प्रियंका गांधी बोलीं यह अच्छी बात है 

विपक्ष के 8 सांसदों का निलंबन रद्द किए जाने पर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, यह अच्छी बात है। सदन की गरिमा बनाए रखने के लिए दोनों पक्षों की ओर से ऐसा होना चाहिए।



Tags:    

Similar News