छतरपुर में बागेश्वर धाम के पास दीवार गिरने से महिला श्रद्धालु की मौत, 10 घायल

घायल श्रद्धालुओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया;

By :  Aryan
Update: 2025-07-08 04:55 GMT

छतरपुर। छतरपुर में बागेश्वर धाम के पास दीवार गिरने से एक श्रद्धालु की मौत हो गई है। इस घटना में 10 अन्य श्रद्धालु घायल हो गए। घायल लोगों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। श्रद्धालुओं की हालत गंभीर बताई जा रही है। डॉक्टर की टीम इलाज करने में जुटी है। 

महिला श्रद्धालु की मौत हुई

 मध्य प्रदेश के छतरपुर में बागेश्वर धाम के दर्शन करने पहुंचे कुछ श्रद्धालु हादसे का शिकार हो गए। हादसा बागेश्वर धाम से कुछ ही दूरी पर हुआ है। इस हादसे में 1 महिला श्रद्धालु की मौके पर ही मौत हो गई और 10 लोग घायल हैं। भारी बारिश के कारण लोग एक ढाबे के नीचे ठहरे हुए थे। तभी अचानक ढाबे की दीवार गिर गई और कई श्रद्धालु इसकी चपेट में आ गए।

दीवार के मलबे से सभी को निकाल लिया गया

दीवार के मलबे से सभी को निकाल लिया गया है। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना की जानकारी देते हुए छतरपुर के चीफ मेडिकल एंड हेल्थ ऑफिसर (CMHO) आरपी गुप्ता ने बताया कि अस्पताल में 1 शव और 10 घायल आए हैं। वहीं, 1-2 लोगों को गंभीर चोटें लगी हैं। सभी का इलाज जारी है। यह हादसा छतरपुर जिले के गढ़ा गांव में हुआ। बीती की रात अचानक एक होम स्टे की दीवार गिर पड़ी। इस हादसे में मिर्जापुर की रहने वाली 40 वर्षीय महिला अनीता देवी की मौत हो गई है। मिर्जापुर क्षेत्र के अन्य श्रद्धालु दब गए और घायल हो गए हैं।

Tags:    

Similar News