दिल्ली विधानसभा और लाल किला को बम से उड़ाने की धमकी के बाद पुलिस ने की अपील-शांत रहें लेकिन सतर्क भी, ई-मेल में लिखा है 'बम फटने वाला है'

Update: 2026-02-23 08:11 GMT

नई दिल्ली। दिल्ली से एक बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार दिल्ली विधानसभा और लाल किला को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। वहीं यह धमकी भरा संदेश एक ई-मेल के जरिए भेजा गया है, जिसमें 'बम फटने वाला है' जैसी चेतावनी दी गई है। हालांकि शुरुआती जानकारी के अनुसार, यह ईमेल एक खालिस्तानी समूह के नाम से भेजा गया है।

हाई अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियों

बता दें कि दिल्ली पुलिस की साइबर टीम ईमेल के स्रोत का पता लगाने में जुटी है। सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है और इन महत्वपूर्ण स्थानों पर अतिरिक्त बल तैनात किए गए हैं। आज ही दिल्ली के दो प्रमुख स्कूलों-आर्मी पब्लिक स्कूल (धौला कुआं) और एयरफोर्स बाल भारती स्कूल (लोधी रोड) को भी इसी तरह की बम की धमकियां ईमेल के जरिए मिली हैं, जिसके बाद वहां तलाशी अभियान चलाया गया।

पुलिस ने लोगों से शांत रहने लेकिन सतर्क रहने की अपील

हालांकि यह अलर्ट नवंबर 2025 में लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए कार बम धमाके और हालिया खुफिया चेतावनियों के मद्देनजर काफी गंभीर माना जा रहा है। पुलिस ने लोगों से शांत रहने लेकिन सतर्क रहने की अपील की है। वहीं जिस तरह से दिल्ली में लगातार अलग-अलग जगहों पर धमकी दी जा रही है इससे कई सवाल उठ रहे हैं। 

Tags:    

Similar News