बल्ले-बल्ले! मान सरकार ने 'मेरी रसोई' स्कीम का किया ऐलान! 40 लाख परिवारों को दी जाएगी फूड किट

Update: 2026-02-23 09:00 GMT

चंडीगढ़। पंजाब से एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, मान सरकार ने आज एक बड़ा ऐलान किया है। जिससे यहां के आम जनता को सीधा लाभ मिलेगा। पंजाब सरकार ने मेरी रसोई स्कीम का आगाज किया है। वहीं कैबिनेट की बैठक के बाद सीएम भगवंत मान ने ऐलान किया। वहीं सीएम मान ने कहा कि 40 लाख परिवारों को फूड किट दी जाएगी।

पंजाब में एसआईआर को लेकर सहयोग किया जाएगा

बता दें कि सीएम ने आगे कहा कि इस स्कीम के तहत तीन माह का राशन एक साथ दिया जाएगा। किट में 2 किलो माह-छोले की दाल, 2 किलो चीनी, एक किलो नमक, दो किलो हल्दी पाउडर और एक लीटर सरसों का तेल होगा। पुरानी गेहूं वितरण की योजना भी जारी रहेगी। नीले कार्ड धारकों को इसका फायदा होगा। सीएम ने कहा कि पंजाब में एसआईआर को लेकर सहयोग किया जाएगा।

रविवार को पेश होगा आम बजट

इससे पहले कैबिनेट की बैठक में बजट सत्र की तारीखों पर मुहर लगाई गई। पंजाब का बजट सत्र 6 मार्च से 16 मार्च तक चलेगा। पहली बार रविवार आठ मार्च को बजट पेश किया जाएगा। सीएम ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं को एक हजार रुपये मिलेंगे। बजट के दौरान इसकी घोषणा की जाएगी। सीएम ने कहा कि आगामी बजट लोक भलाई पर केंद्रित होगा।

Tags:    

Similar News