पूर्व भारतीय क्रिकेटर का बड़ा खुलासा! कहा- गौतम गंभीर ने रोहित शर्मा को ODI कप्तानी से हटवाया...
नई दिल्ली। पूर्व भारतीय क्रिकेटर मनोज तिवारी ने एक सनसनीखेज खुलासा किया है। जिससे क्रिकेट जगत में हलचल मच गई है। दरअसल मनोज तिवारी ने आरोप लगाया है कि भारतीय मुख्य कोच गौतम गंभीर ने चयन समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर को प्रभावित करके रोहित शर्मा को वनडे कप्तानी से हटवाया है। मनोज तिवारी का मानना है कि इस निर्णय में मुख्य कोच की सलाह महत्वपूर्ण रही है। चयनकर्ताओं ने इसे 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए भविष्य की योजना बताया है।
क्या है आरोप
जानकारी के मुताबिक मनोज तिवारी ने आरोप लगाया कि तिवारी का कहना है कि यह फैसला सीधे तौर पर नहीं लिया गया था, बल्कि चयन समिति के प्रमुख अजीत अगरकर पर प्रभाव डालकर इसे लागू किया गया। गंभीर ने अगरकर के कंधे पर रखकर बंदूक चलाई और रोहित को कप्तानी से हटाने के फैसले में उनकी बड़ी भूमिका रही है। तिवारी ने कहा अजीत आगरकर मजबूत व्यक्तित्व हैं और खुद निर्णय लेने में सक्षम हैं। लेकिन इतना बड़ा फैसला अकेले नहीं लिया जा सकता। पर्दे के पीछे कई चीजें होती हैं। इसमें कोच की इनपुट जरूर रही होगी।
शुभमन गिल की नियुक्ति
अक्टूबर 2025 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के लिए रोहित की जगह शुभमन गिल को नया वनडे कप्तान नियुक्त किया गया था। रोहित शर्मा ने अपनी कप्तानी में भारत को ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 जिताई थी, जिसके बावजूद उन्हें कप्तानी से हटाना तिवारी ने अनादरपूर्ण और अनावश्यक बताया।