सहेली ने अपने भाई से कराया दुष्कर्म, जबरदस्ती ले गई थी अपने घर, जानें पूरा मामला
, पुलिस आरोपी युवक के साथ ही उसके परिजनों की तलाश कर रही है, लेकिन वह घर से फरार हो चुके हैं
बरेली। बरेली के नवाबगंज क्षेत्र से अजीबोगरीब खबर सामने आई है। दरअसल 10वीं की छात्रा ने अपने दूसरे समुदाय की सहेली पर बहाने से घर ले जाने और उसके भाई पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। छात्रा ने आरोप लगाते हुए कहा कि आरोपी के परिजन उसका अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहे हैं। वहीं, पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
पिता ने दी जानकारी
पीड़िता के पिता ने बताया कि उसकी बेटी के कॉलेज में वार्षिकोत्सव था। उसमें ही बेटी शामिल होने गई थी। लेकिन वह जब शाम तक लौटकर नहीं आई तो उन्हें चिंता हुई। इस बीच पता चला कि पड़ोस के गांव में रहने वाली सहेली का भाई उनकी बेटी को बाइक पर बैठाकर उसे घर छोड़ गया।
सहेली जबरन ले गई थी अपने घर
पिता ने बताया कि बेटी नशे में लग रही थी। नशा उतरने पर उसने बताया कि दूसरे समुदाय की सहेली उसे जबरदस्ती घर ले गई थी। वहां नशीला पदार्थ पिला दिया। वहीं, बाद में सहेली के भाई ने अश्लील हरकतें शुरू कर, उससे दुष्कर्म किया। आरोपी के परिजनों ने धमकी दी यदि घटना की जानकारी किसी को दी तो उसका अश्लील वीडियो वायरल कर दिया जाएगा।
आरोपी की तलाश जारी
वहीं, पुलिस आरोपी युवक के साथ ही उसके परिजनों की तलाश कर रही है, लेकिन वह घर से फरार हो चुके हैं। थाना प्रभारी ने जानकारी दी कि जांच के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस ने मामला दर्ज किया
युवती ने युवक नाजिम पर घर में घुसकर दुष्कर्म करने, आपत्तिजनक वीडियो बनाने और ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी नाजिम और उसके दो बहनोई सफीक व असलम के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
शादी का झांसा देकर किया यौन शोषण
पीड़ित युवती ने कहा कि नाजिम ने चार महीने पहले उसके साथ दुष्कर्म किया, जब शोर मचाया था तो गांव वालों ने उसे पकड़ लिया। इस दौरान आरोपी ने शादी करने की बात कही। पंचायत के बाद शादी का झांसा देकर उसने कई बार यौन शोषण किया। अश्लील वीडियो बना लिया। अब वह इसे वायरल करने और जान से मारने की धमकी दे रहा है।