दोस्त सुनील पाल का बड़ा खुलासा! तिहाड़ जेल में हुई पैसों की किल्लत, बोले- राजपाल की सबसे बड़ी गलती...

Update: 2026-02-13 10:30 GMT

मुंबई। मशहूर कॉमेडियन राजपाल यादव वर्तमान में तिहाड़ जेल में 6 महीने की सजा काट रहे हैं। वे 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में फंसे हैं और 5 फरवरी 2026 को उन्होंने सरेंडर किया था। हाल ही में दिल्ली हाई कोर्ट ने उन्हें फटकार लगाते हुए तुरंत बेल देने से इनकार कर दिया। मामले की अगली सुनवाई 16 फरवरी 2026 को होनी है। ऐसे में कॉमेडियन सुनील पाल ने राजपाल के फाइनेंसियल स्ट्रगल पर रिएक्ट किया है। इंस्टा पर वीडियो पोस्ट कर सुनील ने बताया वो इस मुश्किल घड़ी में एक्टर के साथ खड़े हैं।

जेल जाने का कारण

यह मामला साल 2010 का है जब उन्होंने अपनी पहली फिल्म 'अता पता लापता' बनाने के लिए 5 करोड़ रुपये का लोन लिया था। फिल्म फ्लॉप होने के कारण वे कर्ज नहीं चुका पाए, जो ब्याज और पेनाल्टी के साथ बढ़कर करीब 9 करोड़ रुपये हो गया।

भावुक बयान

जेल जाने से पहले उन्होंने रोते हुए कहा, "सर क्या करूं, मेरे पास अब पैसे नहीं हैं। यहां हम सब अकेले हैं, कोई दोस्त नहीं है, मुझे यह संकट खुद झेलना है"।

दोस्त सुनील पाल का खुलासा

कॉमेडियन सुनील पाल ने सोशल मीडिया पर बताया कि कॉमेडियन सुनील पाल ने राजपाल के फाइनेंसियल स्ट्रगल पर रिएक्ट किया है। इंस्टा पर वीडियो पोस्ट कर सुनील ने बताया वो इस मुश्किल घड़ी में एक्टर के साथ खड़े है। दोनों एक्टर्स ने 10 से ज्यादा फिल्मों में साथ काम किया है। वो पिछले 21 सालों से एक दूसरे को जानते हैं। उन्होंने आगे कहा कि राजपाल की सबसे बड़ी गलती खुद फिल्म प्रोड्यूस करने का फैसला थी। उन्हें लगा था कि पैसा निवेश है, लेकिन वह लोन निकला जिसने उन्हें कर्ज के दलदल में धकेल दिया।

इंडस्ट्री से मदद

मुश्किल समय में सोनू सूद ने राजपाल को अपनी अगली फिल्म के लिए साइन किया और मदद के तौर पर साइनिंग अमाउंट देने की घोषणा की। इसके अलावा उद्यमी राव इंद्रजीत सिंह ने भी 1.11 करोड़ रुपये की आर्थिक मदद का वादा किया है।

Tags:    

Similar News