पीएम मोदी ने 'सेवा तीर्थ' में सबसे पहले इन फाइलों पर किए साइन, लखपति दीदी स्कीम का टारगेट दोगुना

Update: 2026-02-13 11:03 GMT

नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी ने आज अपने नए कार्यालय 'सेवा तीर्थ' का उद्धाटन किया। PMO आज से रायसीना हिल स्थित साउथ ब्लॉक से सेवा तीर्थ में शिफ्ट हो जाएगा। सेवा तीर्थ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यालय के अलावा नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल सचिवालय (NSCS) और कैबिनेट सचिवालय होंगे। इस मौके पर PM मोदी ने 'सेवा तीर्थ' में पहली बार महत्वपूर्ण फाइलों पर हस्ताक्षर किए। ये फैसले सेवा की भावना से भरे हैं और समाज के हर वर्ग यानी महिलाओं, युवाओं, किसानों और कमजोर तबके के लोगों के हितों में हैं।

PM RAHAT स्कीम शुरू करने को मंजूरी

वहीं पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि आज सेवा तीर्थ में, गरीबों, दबे-कुचले लोगों, हमारे मेहनती किसानों, युवा शक्ति और नारी शक्ति को मज़बूत बनाने से जुड़ी फाइलों पर साइन किए गए। खास फैसलों में शामिल हैं। PM RAHAT स्कीम शुरू करने को मंजूरी, जिसके तहत एक्सीडेंट के शिकार लोगों को 1.5 लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज मिलेगा। इससे यह पक्का होगा कि प्रभावित किसी भी व्यक्ति को तुरंत मेडिकल मदद मिले।

लखपति दीदी स्कीम का टारगेट दोगुना

पीएम ने आगे कहा कि लखपति दीदी स्कीम का टारगेट दोगुना करके 6 करोड़ किया गया। इससे महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिलेगा। एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर फंड का टारगेट 1 लाख करोड़ रुपये से बढ़ाकर 2 लाख करोड़ रुपये कर दिया गया है। यह हमारे किसानों के लिए बहुत मददगार होगा और उनकी इनकम बढ़ाने में मदद करेगा। 10,000 करोड़ रुपये के कॉर्पस के साथ स्टार्टअप इंडिया फंड ऑफ फंड्स 2.0 को मंज़ूरी। इससे शुरुआती स्टेज के स्टार्टअप और डीप-टेक रिसर्च को बढ़ावा मिलेगा। ये फैसले नागरिकदेवो भव की भावना को पुष्ट करते हैं और विकसित भारत बनाने के हमारे विजन को गति देते हैं।


Tags:    

Similar News