'11 संकल्प'... राहुल गांधी ने असम के लिए जारी किया कांग्रेस का घोषणापत्र, इन क्षेत्रों से खींचा ध्यान
दिसपुर। लोकसभा में नेता प्रतिपतक्ष राहुल गांधी ने आज असम के बोकाजन में एक चुनावी रैली के दौरान आगामी विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस का घोषणापत्र जारी कर दिया है। बता दें कि इस घोषणापत्र में कुल 11 क्षेत्रों पर मुख्य तौर से ध्यान केंद्रित किया गया है, जिन्हें पार्टी ने असम के भविष्य के लिए अपनी "11 संकल्प" बताया है।
घोषणापत्र में इन क्षेत्रों पर ध्यान
बता दें कि राहुल गांधी द्वारा इस घोषणापत्र में कुल 11 संकल्प शामिल हैं- शासन, पहचान, स्वास्थ्य, बुनियादी ढांचा विकास, औद्योगीकरण, कृषि, ग्रामीण और शहरी विकास, जलवायु परिवर्तन और सुरक्षित असम। कांग्रेस ने इससे पहले 29 मार्च को पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के दौरे के दौरान 'पांच गारंटी' भी जारी की थीं-
- महिलाओं को मासिक नकद सहायता।
- नया व्यवसाय शुरू करने के लिए महिलाओं को ₹50,000 की अतिरिक्त सहायता।
- प्रति परिवार ₹25 लाख का कैशलेस स्वास्थ्य बीमा।
- 10 लाख "खिलौंजिया" (स्वदेशी) निवासियों को भूमि पट्टा (Land Pattas) देना।
- जुबीन गर्ग (कलाकार) से जुड़े मामले में 100 दिनों के भीतर न्याय का वादा।
इस दिन होगा मतदान?
जानकारी के मुताबिक 126 सदस्यीय असम विधानसभा के लिए मतदान 9 अप्रैल को होगा, जबकि इसके नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे।