LPG Crisis: गैस की किल्लत के बीच मिली राहत, इन ग्राहकों को मिलेगी अब छोटकू सिलिंडर, 96 एजेंसियों पर उपलब्ध...

गैस नहीं मिलने के कारण बड़ी संख्या में कामगार अपने घरों को लौट गए हैं। इसे ध्यान में रखते हुए छोटू एलपीजी सिलिंडर की आपूर्ति बढ़ाने के प्रयास शुरू किए गए हैं।

By :  Aryan
Update: 2026-04-02 13:00 GMT

गाजियाबाद। पश्चिम एशिया में जारी जंग के बीच गाजियाबाद में प्रवासी मजदूरों, हॉस्टल में रहने वाले छात्र-छात्राओं, किरायेदारों के लिए राहत की खबर आई है। दरअसल पांच किलो वाला छोटा एलपीजी के सिलिंडर की खेप जिले की सभी 96 एजेंसियों पर दी चुकी हैं। आपूर्ति विभाग की ओर से गैस एजेंसियों को इनकी सप्लाई शुरू करने के आदेश जारी किए गए हैं।

10 लाख से अधिक कामगार कार्यरत हैं

जानकारी के मुताबिक, जिले में डेढ़ लाख से अधिक छोटे-बड़े उद्योग हैं। इनमें 10 लाख से अधिक कामगार कार्यरत हैं। इसके अलावा 50 से अधिक शिक्षण संस्थाएं हैं, जिनमें एक लाख से धिक छात्र-छात्राएं अध्ययन कर रहे हैं। ईरान और इजराइल के बीच शुरू हुए तनाव के बाद इन कामगारों, हॉस्टल में रहने वाले छात्र-छात्राओं और किरायेदारों को गैस मिलने में दिक्कत आ रही है।

छोटू एलपीजी सिलिंडर आपूर्ति के लिए उठाए कदम

दरअसल गैस नहीं मिलने के कारण बड़ी संख्या में कामगार अपने घरों को लौट गए हैं। इसे ध्यान में रखते हुए छोटू एलपीजी सिलिंडर की आपूर्ति बढ़ाने के प्रयास शुरू किए गए हैं।

कालाबाजारी पर लगेगी रोक

अब आसानी से पांच किलो का सिलिंडर मिलने से एलपीजी की कालाबाजारी पर रोक लगेगी। अब तक इन लोगों को पांच किलो का छोटा लोकल गैस सिलिंडर रिफिल कराना पड़ रहा था। इसके लिए डेढ़ सौ रुपये प्रति किलो तक चुकाने पड़ रहे थे। छोटू सिलिंडर में गैस की कीमत 100 रुपये प्रति किलो तक पड़ेगी। यह सुरक्षित भी है।

जिले में 12 लाख ग्राहक

जानकारी के मुताबिक, जिले की 96 गैस एजेंसियों पर एलपीजी के 12 लाख घरेलू उपभोक्ता हैं। इसके अलावा 1600 कॉमर्शियल सिलिंडर के ग्राहक हैं।

Tags:    

Similar News