‘बदनाम कुल्फी’ का लुत्फ उठाने में आई बाधा , LPG सिलेंडर की किल्लत की वजह से 7 आउटलेट बंद
नवाबगंज आउटलेट पर कॉमर्शियल सिलेंडर नहीं मिलने की वजह से पिछले तकरीबन 10 दिनों से कुल्फी नहीं बन पा रही है।
कानपुर। कानपुर एक औद्योगिक नगरी के रुप में जाना जाता है। कानपूर में ‘ठग्गू के लड्डू’ और ‘बदनाम कुल्फी’ दोनों ही इन दिनों राहत देने गायब हैं। इसकी वजह केवल गैस सिलेंडर है। कॉमर्शियल LPG सिलेंडर नहीं मिलने की वजह से पिछले करीब 10 दिन से बदनाम कुल्फी नहीं बन पा रही है। इस कारण हजारों कुल्फी प्रेमी मायूस हो गए हैं।
अच्छे स्वाद के लिए नाम पड़ा बदनाम कुल्फी
‘ठग्गू के लड्डू’ के संस्थापक ने ‘बदनाम कुल्फी’ की शुरुआत की थी। इस नाम के पीछे की वजह इसका स्वाद था। बदनाम कुल्फी स्वाद में इतनी अच्छी थी कि इसकी ख्याति सभी जगह पहुंच गई। एक तरह से यह अच्छे स्वाद के लिए बदनाम हो गई। लेकिन इस बार गर्मी की शुरुआत में यह बदनाम कुल्फी लोगों के घरों तक नहीं पहुंच पा रही है। इसका सबसे बड़ा कारण सिलेंडर है।
सात आउटलेट बंद
जानकारी के अनुसार, नवाबगंज आउटलेट पर कॉमर्शियल सिलेंडर नहीं मिलने की वजह से पिछले तकरीबन 10 दिनों से कुल्फी नहीं बन पा रही है। शहर में मौजूद सभी सात आउटलेट कुल्फी नहीं बन रही है। उन्होंने बताया कि चूंकि कुल्फी को बनाने में गैस काफी अधिक खर्च होती है, इसलिए उसका प्रोडक्शन बंद करना पड़ा।
लोग हो रहे हैं उदास
दुकान के मालिक का कहना है कि ‘बदनाम कुल्फी’ नहीं बन पाने से प्रतिदिन बड़ा नुकसान हो रहा है। स्टाफ को बैठने के पैसे देने पड़ रहे हैं। कुल्फी की बिक्री जीरो हो चुकी है। बदनाम कुल्फी के इतने प्रेमी हैं कि प्रतिदिन हजारों लोग मायूस होकर वापस लौट जाते हैं।