अब पर्यटकों के लिए जयपुर घूमना होगा बेहद सुरक्षित ‘पिंक गार्ड’ ऐप इस तरह आपकी मदद करेगा...

पर्यटकों की सुरक्षा और सुविधा के मद्देनजर जयपुर पुलिस देशी विदेशी पर्यटकों के लिए ‘Pink Guard App’ लॉन्च करने जा रही है।

By :  Aryan
Update: 2026-04-02 15:00 GMT

जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर पर्यटन के क्षेत्र में बेहद खास मानी जानी जाती है। इस वजह से यहां हर साल लाखों पर्यटक घूमने आते हैं। ऐसे में पर्यटकों की सुरक्षा और सुविधा के मद्देनजर जयपुर पुलिस देशी विदेशी पर्यटकों के लिए ‘Pink Guard App’ लॉन्च करने जा रही है। जानकारी के मुताहबिक, यह ऐप अप्रैल के अंतिम सप्ताह तक शुरू हो जाएगी, उसके बाद पर्यटकों को शहर के प्रमुख स्थलो की जानकारी के साथ ही सुरक्षा और आपात कालीन मदद भी दी जाएगी। इस एप्लीकेशन के जरिए जयपुर के प्रमुख पर्यटन केंद्रों, वहां के रास्तों और रीयल टाइम ट्रैफिक की भी जानकारी मिल सकेगी।

इस ऐप से पुलिस को कर सकते हैं संपर्क

पिंक गार्ड ऐप के माध्यम से पर्यटकों को काफी सुविधा मिलेगी। वहीं सुरक्षा के लिहाज से भी यह एप्लिकेशन बेहद खास है, क्योंकि यदि शहर में घूमने आए पर्यटक किसी मुसीबत में हो तो वो इस एप्लीकेशन के माध्यम से पुलिस से संपर्क कर सकेंगे। इससे उनकी लोकेशन भी पुलिस तक पहुंच जाएगी। इसके अलावा रजिस्टर्ड गाइड्स की सूची और उनकी फीस भी ऐप पर मिलेगी जिससे पर्यटक बिना ठगी के भरोसेमंद गाइड चुन सकें।

गाइड के अभद्रता की सकेंगे शिकायत

इस एप्लीकेशन का खास बात यह कि ऐप में पर्यटकों को यह सुविधा भी दी जाएगी कि दि कोई गाइड अभद्र व्यवहार करता है या शुल्क से अधिक वसूलता है, तो उसकी गोपनीय शिकायत भी ऐप के जरिए कर सकेंगे। शिकायत सही पाए जाने पर संबंधित गाइड को लिस्ट से हटाकर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पुलिस कमिश्नरेट स्तर पर इस ऐप का संचालन अभय कमांड सेंटर से किया जाएगा, जिससे हर गतिविधि पर नजर रखी जा सकेगी।


Tags:    

Similar News