सीएम नीतीश कुमार के लिए गृह विभाग के पत्र को लेकर तेजस्वी यादव ने बीजेपी को घेरा! कहा- अभी से ही भूतपूर्व...

तेजस्वी यादव ने गृह विभाग के पत्र को लेकर अपने सोशल मीडिया पर लिखा कि मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार की ऐसी असम्मानजनक विदाई उनके समर्थकों ने सपने में भी नहीं सोची होगी

By :  Aryan
Update: 2026-04-02 12:21 GMT

पटना। सीएम नीतीश कुमार को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई है। सबसे बड़ी बात यह है कि मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफे के बाद भी उन्हें जेड प्लस की सुरक्षा मिलेगी। इसको लेकर गृह विभाग की ओर से पत्र जारी किया गया है। वहीं, गृह विभाग की ओर से जारी की गए पत्र में जो लिखित बातें हैं, उस कड़ी में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सवाल उठाया है। तेजस्वी के इस बयान से सियासी हलचल शुरू हो गई है।

असम्मानजनक विदाई जेडीयू ने सोची नहीं होगी

तेजस्वी यादव ने गृह विभाग के पत्र को लेकर अपने सोशल मीडिया पर आज गुरुवार को लिखा कि मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार की ऐसी असम्मानजनक विदाई उनके दल और समर्थकों ने सपने में भी नहीं सोची होगी कि उनके इस्तीफे से पहले ही गृह विभाग और अधिकारी उन्हें भूतपूर्व बताने में लग गए हैं। अभी देखते रहिए, ये क्या-क्या करेंगे।

 पत्र में लिखी बातें 

दरअसल पत्र में लिखा गया है कि माननीय मुख्यमंत्री, बिहार, श्री नीतीश कुमार को बिहार स्पेशल सिक्योरिटी एक्ट 2000 के तहत सुरक्षा अनुमान्य है। श्री नीतीश कुमार वर्तमान में राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए हैं तथा निकट भविष्य में बिहार विधान परिषद की सदस्यता एवं मुख्यमंत्री, बिहार के पद से त्याग पत्र देकर राज्यसभा की सदस्यता ग्रहण करेंगे। इन्हीं बातों के लेकर तेजस्वी ने बीजेपी को घेरा है कि अभी तो नीतीश कुमार ने इस्तीफा दिया नहीं है और इस का पत्र जारी किया जा रहा है।

Tags:    

Similar News