पाकिस्तान में बैन के बावजूद रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ काट रही है बवाल! पाक बाजार में सरेआम बेची जा रही है फिल्म की DVD
मुंबई। रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ को दर्शकों ने दिल खोल के प्यार दिया था। हालांकि अब इस फिल्म का दूसरा पार्ट आने वाला है। इसके बावजूद भी पहला पार्ट अभी भी छाया हुआ है। दुनियाभर से पहले ही 1300 करोड़ रुपये का कारोबार कर चुकी है। साथ ही पाकिस्तान समेत जिन गल्फ कंट्रीज में फिल्म को बैन किया गया है, वहां भी रणवीर की यह फिल्म धमाल मचा रही है।
बैन के बावजूद फिल्म वहां बेची जा रही
बता दें कि रणवीर की ये फिल्म जबसे नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हुई है, तबसे ही ट्रेंडिंग चार्ट पर टॉप कर रही है। खासकर पाकिस्तान में लोग लगातार रणवीर सिंह की फिल्म को देख रहे हैं। इस बीच एक यूट्यूबर ने कराची मार्केट का वीडियो पोस्ट कर बताया कि बैन के बावजूद फिल्म वहां बेची जा रही है। साथ ही कितने पैसों में पायरेटेड कॉपी वहां लोग खरीद रहे हैं।
पाक की सरेआम बेची जा रही है फिल्म की DVD
वहीं हाल ही में एक न्यूजीलैंड के यूट्यूबर KARL ROCK ने वीडियो पोस्ट किया। जो वीडियो में बोलते दिख रहे हैं कि रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ की पायरेटेड कॉपी पाकिस्तान की दुकानों में सरेआम बेची जा रही है। जिसकी कीमत सिर्फ PKR 50 लगभग 16 रुपये होती है। अपने लेटेस्ट वीडियो में, जो कथित तौर पर कराची के एक पॉपुलर मार्केटप्लेस में शूट किया गया है। कार्ल धुरंधर समेत कई फिल्मों की DVDs को हाइलाइट करते हुए दिख रहे हैं। जो पाकिस्तान में इंडियन फिल्मों पर ऑफिशियल बैन के बावजूद बेची जा रही हैं। उन्होंने वीडियो में यह भी कहा कि रणवीर सिंधी हैं और उनके दादा-दादी बंटवारे के समय पाकिस्तान से इंडिया गए थे।