गोवा नाइट क्लब अग्निकांड: तीसरा आरोपी अजय गुप्ता गिरफ्तार! लूथरा ब्रदर्स पर लगाया दोष, बोला- मैं तो सिर्फ एक...

Update: 2025-12-10 05:15 GMT

पणजी। गोवा नाइट क्लब अग्निकांड के मामले में गोवा पुलिस ने आरोपी सह-मालिक अजय गुप्ता को नई दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया गया था। अजय ने अपना बचाव करते हुए मुख्य दोष फरार चल रहे लूथरा बंधुओं पर मढ़ दिया है। गुप्ता ने दावा किया है कि वह क्लब में सिर्फ एक स्लीपिंग पार्टनर थे और उन्हें क्लब की सुरक्षा खामियों के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। साथ ही बता दें कि लूथरा ब्रदर्स ने रोहिणी कोर्ट में अग्रिम जमानत की गुहार लगाई है।

अजय ने लूथरा भाइयों पर डाली जिम्मेदारी

बता दें कि गोवा के रोमियो लेन स्थित बिर्क नाइट क्लब में भीषण आग लगने से 25 लोगों की मौत हो गई थी। इस नाइट क्लब के सह-मालिक अजय गुप्ता ने लापरवाही का सारा दोष क्लब के मालिकों सौरभ लूथरा और गौरव लूथरा पर डाला है। लूथरा बंधु अग्निकांड के कुछ ही घंटों के अंदर भारत छोड़कर थाईलैंड फरार हो गए थे।

कौन है अजय गुप्ता

गोवा पुलिस के अनुसार, अजय गुप्ता 'बिर्च बाय रोमियो लेन' नाइट क्लब के चार मालिकों में से एक हैं और उनके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर (एलओसी) जारी किया गया था। साथ ही बता दें कि बिल्डर अमिक गुप्ता का भाई है। अमित गुप्ता की दो साल पहसे हत्या हो गई थी।

कई अन्य गिरफ्तारियां भी हुई

इस मामले में अजय गुप्ता सहित कुल छह लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। गिरफ्तार किए गए अन्य लोगों में क्लब के चार कर्मचारी (चीफ जनरल मैनेजर, जनरल मैनेजर, बार मैनेजर और गेट मैनेजर) और एक अन्य कर्मचारी भरत कोहली शामिल हैं।

Tags:    

Similar News