सोने की कीमतों में उछाल! चांदी का हुआ ये हाल, जानें आपके शहर में क्या है ताजा भाव
नई दिल्ली। इन दिनों सोने-चांदी के भाव में उथल-पुथल देखी जा रही है। ऐसे में आज सोने के भावों में उछाल दर्ज हुई है। आज भी अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में उथल-पुथल मची हुई है। जिससे निवेशक भी हैरान है।
प्रमुख शहरों में सोने के भाव
उत्तर प्रदेश के लखनऊ, नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, अयोध्या, गोरखपुर, कानपुर, वाराणसी, आगरा समेत अन्य शहरों में 27 मार्च 2026 को सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने की कीमत (Sona ka Bhav) ₹1,42,430 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। आज ये ₹210 महंगा हुआ है।
अगर आप 22 कैरेट गोल्ड खरीदना चाहते हैं तो आपको बता दें, 22 कैरेट सोना आज ₹1,35,650 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। आज ये ₹200 महंगा हुआ है।
चांदी की कीमत
अब अगर चांदी की कीमत की बात करें तो आज सुबह तक सिल्वर ₹2,60,000 प्रति किलोग्राम है।
क्या है गिरावट की वजह
एक्सपर्ट्स की मानें तो सोने में गिरावट की मुख्य वजह मुनाफावसूली और भौतिक मांग में कमजोरी है। अभी सोना-चांदी की कीमतें फिलहाल ग्लोबल संकेतों और फेड के फैसलों पर निर्भर हैं. ऐसे में निवेशकों को बाजार की दिशा स्पष्ट होने का इंतजार करना चाहिए। सोने-चांदी में लगातार उतार-चढ़ाव बना रहेगा।