Happy New Year: नया साल का आगाज किस देश में सबसे पहले और कहां बाद में होगा! जानें टाइमिंग
नई दिल्ली। नया साल आने वाला है। ऐसे में पूरी दुनिया इसके स्वागत में लगी है। बता दें कि जब भारत में लोग नए साल का इंतजार कर रहे होते हैं। तब दुनिया के कुछ कोने नए साल का जश्न मना चुके होते हैं। फिर कौन सा है वो देश जो सबसे पहले नया साल मनाता है और कौन सा देश है जहां नया साल थोड़ी देर से पहुंच पाता है।
सबसे पहले कहां आता है नया साल
बता दें कि सभी को लगता है कि ऑस्ट्रेलिया सबसे पहले नया साल मनाता है, लेकिन यह पूरी सच्चाई नहीं है। पूरी दुनिया में सबसे पहले नए साल का स्वागत प्रशांत महासागर में स्थित किरिबाती का किरीटीमाटी द्वीप, जिसे क्रिसमस द्वीप भी कहा जाता है। वो साल का सबसे पहले स्वागत करेगा। जब भारत में 31 दिसंबर की दोपहर के 3:30 बज रहे होते हैं, तब किरिबाती में आधी रात हो जाती है और वहां नए साल का जश्न शुरू हो जाता है।
एशिया और ऑस्ट्रेलिया में इस समय होती है नए साल की शुरुआत
न्यूजीलैंड के बाद फिजी और रूस के पूर्वी हिस्सों में नए साल का जश्न मनाया जाता है। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के बड़े शहर सिडनी और मेलबोर्न में दोपहर के समय नए साल का आगाज होता है। इसके बाद जापान, दक्षिण कोरिया और उत्तर कोरिया में नया साल आता है। चीन, सिंगापुर, फिलीपींस और थाईलैंड जैसे देशों में शाम के वक्त 12 बजते ही जश्न शुरू हो जाता है।
भारत और पड़ोसी देशों में मए साल की शुरूआत
भारतीय समयानुसार 31 दिसंबर की रात 12 बजे, यानी GMT के अनुसार शाम 6:30 बजे, भारत और श्रीलंका में नया साल 2026 शुरू होता है। नेपाल में यह समय 6:15 बजे शाम का होता है, जबकि बांग्लादेश में 6 बजे शुरू होता है। पाकिस्तान में नया साल 7 बजे रात को आता है।
यूरोप में टाइमिंग
बता दें कि यूरोप के देशों में जैसे- ग्रीस, रोमानिया और दक्षिण अफ्रीका में रात 10 बजे, जर्मनी, फ्रांस, इटली और स्पेन में रात 11 बजे और आखिरकार यूनाइटेड किंगडम, आयरलैंड और पुर्तगाल में आधी रात को नया साल आता है। लंदन का बिग बेन जब 12 बजाता है, तब पूरी दुनिया की नजरें यूरोप पर टिक जाती हैं।
अमेरिका में कब होती है नए साल की शुरूआत
अमेरिका में अलग-अलग टाइम जोन होने के कारण नए साल की एंट्री भी चरणों में होती है। न्यूयॉर्क, वाशिंगटन और क्यूबा जैसे पूर्वी क्षेत्रों में सुबह 5 बजे (भारतीय समयानुसार) नया साल आता है। इसके बाद शिकागो, डेनवर और लॉस एंजेलिस जैसे शहरों में क्रमशः नया साल मनाया जाता है। हवाई और ताहिती में सुबह 10 बजे नए साल की शुरुआत होती है।
सबसे आखिर में नया साल कहां आता है
दुनिया में सबसे आखिर में नया साल मनाने का रिकॉर्ड अमेरिका के ही दो निर्जन द्वीपों के नाम है। बेकर द्वीप और हाउलैंड द्वीप पर 1 जनवरी को दोपहर 12 बजे GMT के अनुसार नया साल 2026 आता है। यहां आबादी लगभग नहीं के बराबर है, इसलिए यह जश्न प्रतीकात्मक ही रहता है।