करिश्मा कपूर के बच्चों की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में हुई सुनवाई, प्रिया सचदेवा ने दिया जवाब, इस दिन होगी अगली सुनवाई
मुंबई। दिल्ली हाई कोर्ट में संजय कपूर की संपत्ति विवाद पर करिश्मा कपूर के बच्चों की याचिका पर सुनवाई हुई। दिल्ली हाई कोर्ट ने सुनवाई करते हुए संजय कपूर की पत्नी प्रिया सचदेव कपूर और अन्य को नोटिस जारी किया है। कोर्ट ने प्रिया कपूर को आदेश दिया है कि वे संजय कपूर की चल और अचल संपत्तियों का पूरा ब्यौरा अदालत में पेश करें। इस मामले की अगली सुनवाई 9 अक्टूबर को होगी।
सजंय की दूसरी प्रिया कपूर को देना होगा जवाब
दिल्ली हाईकोर्ट में दायर याचिका में आदेश दिया कि 'नोटिस जारी करें। दो सप्ताह में जवाब दें, उसके एक सप्ताह बाद प्रत्युत्तर दें। जवाबों के साथ ही प्रतिवादी 1 (प्रिया) प्रतिवादी 1 को ज्ञात सभी चल और अचल संपत्तियों की सूची दाखिल करनी होगी। 12 जून तक की संपत्तियों की घोषणा की जानी है। सुनवाई की अगली तारीख 9 अक्तूबर है'।
करिश्मा के बच्चों ने सौतेली मां प्रिया पर लगाए आरोप
बता दें कि करिश्मा के बच्चों की याचिका में दावा किया गया है कि वसीयत के साथ छेड़छाड़ की है और पूरी संपत्ति पर कब्जा करने की कोशिश की है। न तो संजय कपूर ने वसीयत का जिक्र किया, न ही प्रिया कपूर या किसी अन्य व्यक्ति ने इसके अस्तित्व का जिक्र किया। अर्जी में उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा है कि प्रत्येक बच्चे को संपत्ति का पांचवां हिस्सा मिलना चाहिए।
प्रिया सचदेवा कपूर ने दिया जवाब
प्रिया कपूर की ओर से उनके वकील राजीव नायर ने अदालत को बताया कि मुकदमा निराधार है। उन्होंने कहा कि करिश्मा कपूर के बच्चों को ट्रस्ट से पहले ही 1900 करोड़ रुपये मिल चुके हैं और वे ट्रस्ट की शर्तों के तहत लाभार्थी हैं। प्रिया कपूर की ओर से यह भी कहा गया कि वे संजय कपूर की विधवा हैं और उनका भी छह साल का बच्चा है।