Horoscope: मेष से मीन तक आज कैसा रहेगा आपका दिन, जानें आज किस आज कौन मांगलिक कार्यक्रम में होंगे शामिल

Update: 2025-08-28 00:30 GMT

मेष राशि-कार्यक्षेत्र में प्रभाव और प्रताप बढ़ेगा। नए प्रयोग सफल रहेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। संतान जिम्मेदारी निभाएगी। भाई-बहनों से अनबन हो सकती है।

वृषभ राशि-मार्केटिंग से जुड़े लोगों को मेहनत करनी होगी। पार्टनरशिप से बचें। इनकम बढ़ेगी, खर्च भी रहेंगे। विद्यार्थियों को ध्यान केंद्रित करना होगा। ससुराल पक्ष से विवाद हो सकता है।

मिथुन राशि-नई नौकरी मिलने की संभावना। वित्तीय समस्या हल हो सकती है। उधार लेने की स्थिति बन सकती है। विद्यार्थियों की मनोकामना पूरी होगी। जीवनसाथी सहयोगी रहेंगे।

कर्क राशि-सरकारी नौकरी की तैयारी तेज करनी होगी। बड़ा ऑर्डर मिलने की संभावना। आकस्मिक लाभ होगा। विद्यार्थियों को मेहनत करनी होगी। मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होंगे।

सिंह राशि-कार्यक्षेत्र में प्रगति मिलेगी। साझेदारी से लाभ होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। छात्रों को नई दिशा मिलेगी। पिता से सलाह लेकर निर्णय करें।

कन्या राशि-नौकरी में सामान्य स्थिति रहेगी। मनचाहा लाभ नहीं मिलेगा। खर्च बढ़ सकते हैं। संतान नई चीजों की फरमाइश कर सकती है। ससुराल पक्ष से विवाद हो सकता है।

तुला राशि-विरोधी कार्यक्षेत्र में हावी रह सकते हैं। नए काम की शुरुआत शुभ। योजनाबद्ध खर्च फायदेमंद होगा। उच्च शिक्षा के मार्ग खुलेंगे। पारिवारिक मामले घर में सुलझाएं।

वृश्चिक राशि-रुके कार्य पूरे होंगे। कानूनी मामले में जीत मिलेगी। पुराना लेनदेन चुकता होगा। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। संतान से शुभ समाचार मिलेगा।

धनु राशि-नई नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं। लेन-देन सावधानी से करें। प्रोपर्टी विवाद सुलझ सकता है। छात्र बेहतर प्रदर्शन करेंगे। धार्मिक यात्रा संभव।

मकर राशि-सफलता मिलने की संभावना। सरकारी टेंडर मिल सकता है। आर्थिक लाभ होगा। संतान पढ़ाई के लिए बाहर जा सकती है। भावनाओं में निर्णय लेने से बचें।

कुंभ राशि-कार्यक्षेत्र में सकारात्मक परिणाम। धन संपत्ति का लाभ मिलेगा। ससुराल पक्ष से लाभ। एकाग्रता बढ़ेगी। परिवार में पुरानी गलती उजागर हो सकती है।

मीन राशि-अटके कार्य पूरे होंगे। कार्य टालने से नुकसान हो सकता है। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। विद्यार्थियों को सलाह का लाभ मिलेगा। दोस्तों के साथ अच्छा समय बितेगा।

Tags:    

Similar News