नेपाल में हुआ भीषण सड़क हादसा! 200 मीटर गहरी खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, 13 की मौत, कई लोग घायल
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ जिले से सटे नेपाल के बैतड़ी जिले से एक बड़े हादसे की खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार, भीषण सड़क दुर्घटना हो गया है। 200 मीटर गहरी खाई में यात्रियों से भरी बस गिर गई जिसमें 13 लोगों की मौत हो गई और 34 लोग घायल हैं। घायलों को नेपाल के बैतडी और डडेलधूरा के अस्पतालों में भर्ती किया गया है।