ICC टी20 वर्ल्ड कप 2026: कल अमेरिका से भिड़ेगी टीम इंडिया! नोट कर लीजिए पूरा शेड्यूल

Update: 2026-02-06 06:42 GMT

नई दिल्ली। आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत कल यानी 7 फरवरी 2026 से हो रही है। गत विजेता टीम इंडिया अपने अभियान का आगाज कल मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में अमेरिका (USA) के खिलाफ करेगी। बता दें कि यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होगा।

टीम इंडिया 7 फरवरी को अमेरिका से भिड़ेगी

टीम इंडिया को टूर्नामेंट के ग्रुप ए में रखा गया है। इस ग्रुप में भारत के अलावा पाकिस्तान, अमेरिका, नामीबिया और नीदरलैंड की टीम मौजूद है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में 7 फरवरी को भारत का पहला मुकाबला अमेरिका से है। इसके बाद टीम 12 फरवरी को नामीबिया का सामना अरुण जेटली स्टेडियम में करेगी। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और नीदरलैंड का मैच 18 फरवरी को खेला जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 4 ग्रुप हैं और हर ग्रुप की टॉप-2 टीमों को सुपर-8 में जगह मिलेगी।

7 फरवरी 2026 (भारत बनाम अमेरिका)- वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई

12 फरवरी 2026 (भारत बनाम नामीबिया)- अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली

18 फरवरी 2026 (भारत बनाम नीदरलैंड)- नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद

कहां देखें मैच

आप सभी मैचों का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क, डिज्नी+ हॉटस्टार पर देख सकते हैं।  

नॉकआउट चरण

भारत और श्रीलंका संयुक्त रूप से इस टूर्नामेंट की मेजबानी कर रहे हैं। सुपर-8 मुकाबले 22 फरवरी से शुरू होंगे, सेमीफाइनल 4 और 5 मार्च को खेले जाएंगे, और फाइनल 8 मार्च 2026 को अहमदाबाद में होगा।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अक्षर पटेल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, शिवम दुबे, ईशान किशन, हार्दिक पंड्या, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, वॉशिंगटन सुंदर, रिंकू सिंह।

Tags:    

Similar News