Gen-Z आंदोलन हुआ तो पूरी कांग्रेस पार्टी को देश छोड़ना पड़ेगा...राहुल पर भड़के BJP सांसद निशिकांत दुबे

राहुल गांधी भारत में गृहयुद्ध भड़काना चाहते हैं।;

By :  Aryan
Update: 2025-09-19 10:31 GMT

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के GenZ वाली बात को लेकर BJP के सांसद निशिकांत दुबे ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। दुबे ने राहुल गांधी पर आरोप लगाते हुए कहा है कि राहुल गांधी भारत में गृहयुद्ध भड़काना चाहते हैं। वह सोरोस फाउंडेशन के साथ मिलकर देश को बांटने की कोशिश में लगे हैं। उन्होंने कहा कि भारत में अगर जेन-जेड उठ खड़ा हुआ, तो कांग्रेस और उसके साथी दलों को देश छोड़कर भागना पड़ जाएगा।

निशिकांत दुबे ने कहा

निशिकांत दुबे ने कहा कि जेन-जेड का अर्थ है अगली पीढ़ी युवावर्ग अपने देश के लिए किस तरह का फैसला लेना चाहते हैं अथवा सरकार बदलना चाहते हैं। गौरतलब है कि जेन जेड भारत में पहले ही ऐसा कर चुका है। अन्ना हजारे और अरविंद केजरीवाल इसी आंदोलन के नतीजा थे। निर्भया कांड के दौरान 2013 में एक लाख लोग सड़कों पर थे। लेकिन उस वक्त भाजपा ने हिंसा को भड़काने का काम नहीं किया। नेपाल और बांग्लादेश में जो भी हुआ है राहुल गांधी उससे खुद को जोड़ना चाह रहे हैं।

 कांग्रेस पार्टी को देश से फरार होना पड़ेगा

उन्होंने आगे कहा, दोनों जगहों पर आंदोलन भाई-भतीजावाद और परिवारवाद के खिलाफ था। लेकिन यहां परिवारवाद कहा हैं? यह दशकों से गांधी परिवार में है। अगर वह जेन-जेड को भड़काना चाहते हैं, तो मैं राहुल गांधी का साथ दूंगा। फिर पूरी कांग्रेस पार्टी को देश से फरार होना पड़ेगा। नेपाल और बांग्लादेश में जेन-जेड भ्रष्टाचार के खिलाफ था। यहां जितने भी घोटाले हुए हैं, सब कांग्रेस ने किए हैं। पिछले 11 सालों में हम पर किसी घोटाले का आरोप नहीं लगा है। जेन-जेड संविधान में संशोधन की मांग कर रहा है। बांग्लादेशी जेन-जेड एक इस्लामी राष्ट्र बनाना चाहता था और नेपाली जेन-जेड एक हिंदू राष्ट्र बनाना चाहता है। भारत एक धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र है, लेकिन अगर जेन-जेड हिंदू राष्ट्र की मांग करे, तो आप क्या करेंगे? केवल कांग्रेस ही नहीं उनके सहयोगी दल भी वंशवादी हैं। इससे साफ पता चलता है, कि राहुल गांधी भारत में गृहयुद्ध भड़काना चाहते हैं।



Tags:    

Similar News