निरोग रखनी हो काया तो किचन के बर्तनों का रखें ध्यान, बाबा रामदेव से जानें कौन सा बर्तन आपके लिए है फायदेमंद

किचन के बर्तनों से हमारे लिवर की हेल्थ भी जुड़ी है।

Update: 2025-11-19 03:30 GMT

नई दिल्ली। पुराने जमाने में मिट्टी के बर्तनों में खाना बनता था। फिर इनकी जगह तांबा,पीतल और कांसा ने ले लिया। वक्त ने करवट ली स्टील, कांच, नॉनस्टिक और एल्यूमीनियम का दौर आया। दुनिया बदलने के साथ एल्यूमीनियम आया। उस वक्त एल्यूमीनियम को चांदी से भी महंगा कहा गया था। उस समय राजाओं के पास सोने–चांदी की थाल की जगह एल्यूमीनियम के थाल दिखने लगे। लेकिन करीब 100 साल बाद एल्यूमीनियम दुनिया का सबसे सस्ता बर्तन बन गया। इतना ही नहीं एल्यूमीनियम का बर्तन स्वास्थय के लिए भी हानिकारक है।  वहीं, नॉनस्टिक बर्तन की कोटिंग गर्म होने पर पिघलने लगती है। सस्ते सिरेमिक में लेड पाया जाता है। कांच और स्टील में भी खट्टे पदार्थ लंबे वक्त तक रखना ठीक नहीं। इसलिए क्योंकि किचन के बर्तनों से हमारे लिवर की हेल्थ भी जुड़ी है। इस संबंध में स्वामी रामदेव ने बताया है कि कौन सा बर्तन हमारे लिवर के लिए फायदेमंद है और इसके क्या नुकसान है।

तांबे का बर्तन के फायदे

तांबा पानी को नेचुरल तरीके से साफ करता है। इसके अल्कलाइन को हल्का बनाता है। इम्यून सिस्टम-बॉडी ग्रोथ में सपोर्ट करता है।

तांबे के बर्तन से होने वाले नुकसान

कॉपर में देर तक खाना रखने से अधिक घुलने का रिस्क रहता है। तांबे के बर्तन में बना खाना सबको सूट नहीं करता है।

मिट्टी के बर्तन के फायदे

धीरे–धीरे पकाने से स्वाद, सुगंध और डाइजेशन बेहतर होता है। पानी को ठंडा रखने में मददगार है। केमिकल-फ्री, पारंपरिक और कम कीमत है।

मिट्टी के बर्तन से होने वाले नुकसान

इसके टूटने का रिस्क होता है। सबसे अधिक तेल और दाग पकड़ने का डर हैं।

सिरेमिक बर्तन के फायदे

ये बर्तन दिखने में आकर्षक लगती है। इसमें लंबे समय तक खाना गर्म रहता है। अच्छे ब्रांड वाले बर्तन माइक्रोवेव फ्रेंडली होते हैं।

सिरेमिक के नुकसान

यह अधिक टूटते हैं।

कांच के बर्तन के फायदे

स्टोर करने के लिए सबसे अच्छा। केमिकल रिएक्शन का खतरा नहीं है।

कांच के बर्तन के नुकसान

टूटने का खतरा अधिक रहता है।

लकड़ी-बांस के बर्तन के फायदे

ये बर्तन नेचुरल और इको–फ्रेंडली होते हैं। खाने की खुशबू अच्छी होती है।

लकड़ी-बांस के बर्तन नुकसान

नमी से फूल जाते हैं। गंध और मसालों की स्मेल पकड़ लेते हैं।

स्टेनलेस स्टील के फायदे

सबसे अधिक टिकाऊ। जंग से बचाने वाली परत जो कि खाने के साथ रिएक्ट नहीं करती।

स्टेनलेस स्टील के नुकसान

बहुत खट्टे खाने को लंबे समय तक रखने पर असर।

लोहे के बर्तन के फायदे

कढ़ाही–तवा में आयरन घुलकर खाना आयरन–रिच बनता है। हीट को लंबे समय तक पकड़कर रखते हैं।

लोहे के बर्तन के नुकसान

जंग लगने का खतरा, रेगुलर तेल लगाना जरूरी।

नॉनस्टिक बर्तन के फायदे

बहुत कम तेल में बन सकता है खना। वेट लॉस वालों के लिए मददगार।

नॉनस्टिक बर्तन के नुकसान

बहुत ज्यादा गर्म करने पर टॉक्सिक धुआं निकल सकता है। खट्टे, नमकीन खाने से रिएक्शन होने की संभावना।

कांसा पंचधातु के फायदे

कांसा-पंचधातु में खाना वात,कफ और पेट रोग में फायदेमंद।


Tags:    

Similar News