IND vs SA : साउथ अफ्रीका के गेंदबाजों की फिरकी में फंसी टीम इंडिया! सुपर-8 स्टेज के बड़े मुकाबले में भारत की शर्मनाक हार
बड़े मुकाबले में टीम इंडिया 76 रन से हारी। 111 रन पर पूरी टीम पवेलियन लौटी। लगातार 17 मैच जीतने के बाद आज लगा ब्रेक।
अहमदाबाद। 2026 टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 स्टेज का सबसे बड़ा मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीमें आमने-सामने हैं। इस मैच में कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है। नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए मुफीद रहती है और दोनों ही टीमों में पावर हिटर्स की भरमार है। दरअसल, टॉस जीतकर साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। जहां टीम इंडिया को करारी हार का सामना करना पड़ा। टीम इंडिया 76 रन से हारी। लगातार 17 मैच जीतने के बाद आज लगा ब्रेक।
भारतीय बल्लेबाजों ने बुरी तरह से घुटने टेके
बता दें कि साउथ अफ्रीका गेंदबाजों के सामने भारतीय बल्लेबाजों ने बुरी तरह से घुटने टेक दिए। ईशान किशन आज शून्य पर आउट हो गए तो वहीं अभिषेक 15 रन बनाकर पवेलियन लौट गए तो वहीं तिलक वर्मा 1 रन बनाकर आउट हो गए जबकि सूर्यकुमार और हार्दिक 18 बनाकर आउट हुए। हालांकि रिंकू शून्य पर पवेलियन लौट गए। सबसे अधिक शिवम दुबे ने 42 रन की पारी खेली
मिलर ने 26 गेंदों पर लगाया अर्धशतक
वहीं साउथ अफ्रीका का पहले तीन विकेट जल्दी ही गिर गया था। लेकिन मिलर और ब्रेविस और अच्छी पार्टनरशिप देखने को मिली। हालांकि डेवाल्ड ब्रेविस 45 रन बनाकर आउट हो गए जबकि मिलर डेविड मिलर ने 26 गेंदों पर अर्धशतक लगा दिया है।
भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन
अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शिवम दुबे, रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और वरुण चक्रवर्ती
दक्षिण अफ्रीका की संभावित प्लेइंग इलेवन
क्विंटन डि कॉक, एडन मार्करम (कप्तान), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, मार्को जानसेन, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, कगिसो रबाडा और लुंगी एनगिडी